'ब्लडी डैडी' का है इंतजार, तो पहले देख लीजिए एक्शन से भरी ये 5 वेब सीरीज

Updated on 07-06-2023 08:33 PM
क्या आपको भी स्क्रीन पर धमाके से उड़ती हुई कारें, चलती हुई मशीन गन, आसमान से धधक कर गिरता हुआ हेलिकॉप्टर या सड़क पर गाड़ियों का टकराकर ब्लास्ट हो जाना... ये सब पसंद है? यानी आप एक्शन फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं। ओटीटी पर ऐसे कॉन्टेंट की भरमार है। हॉलीवुड में तो भर-भरकर एक्शन-पैक्ड वेब सीरीज/मूवीज बनती हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की 'ब्लडी डैडी' भी इसी जॉनर में बनी है और 9 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी हो रही है।

Action Thriller Web Series Hindi: अगर आप भी 'ब्लडी डैडी' का इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले देख लीजिए एक्शन से भरी ये पांच वेब सीरीज। जिसमें है फुल ऑन एंटरटेनमेंट। वो भी धमाके के साथ।

1. क्रैकडाउन

ये एक इंडियन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें आपको एक्शन भी देखने को मिलेगा। इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें साकिब सलीम लीड रोल में हैं। सभी एपिसोड साल 2020 में वूट पर प्रीमियर हुए थे। इसका दूसरा सीजन 25 मई 2023 को जियो सिनेमा पर आ चुका है।

2. राणा नायडू

'राणा नायडू' साल 2023 का इंडियन हिंदी लैंग्वेज एक्शन क्राइम ड्रामा है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसे करण अंशुमान और सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गबाती, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला लीड रोल में हैं।

3. स्पेशल ऑप्स

ये एक्शन से भरी थ्रिलर वेब सीरीज है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसे नीरज पांडे ने शिवम नायर के साथ डायरेक्ट किया है। इसमें केके मेनन ने अहम भूमिका निभाई है

4. सेक्रेड गेम्स

'सेक्रेड गेम्स' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें एक्शन भी है। ये इसी नाम की विक्रम चंद्रा की नॉवेल पर बेस्ड है। इसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट है। इसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। कई स्टार्स सपोर्टिंग रोल में हैं।

5. अभय

इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में एक्शन भी है। ये सीरीज जी5 पर है। इसमें कुणाल खेमू, ने अभय प्रताप सिंह का दमदार किरदार निभाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.