पुतिन की धमकी से हत्‍या के खौफ में वैगनर चीफ, बेलारूस में बिना खिड़की वाले होटल में रुका

Updated on 28-06-2023 07:45 PM
मिंस्‍क: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से खुलेआम पंगा लेकर वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन अब बेलारूस पहुंच गया है और लगातार मौत के खौफ में जी रहा है। यही वजह है कि वैगनर चीफ अब बिना खिड़की वाले बेलारूस के होटल में रुका है ताकि उसकी हत्‍या नहीं की जा सके। इससे पहले पुतिन के कई दुश्‍मनों की 'खिड़की से गिरकर' रहस्‍यमय तरीके से मौत हो चुकी। वहीं खुद रूसी राष्‍ट्रपति कह चुके हैं कि विश्‍वासघात करने वाले को वह कभी माफ नहीं करते हैं। इसी वजह से प्रिगोझिन अब अपनी जान बचाने के लिए अतिरिक्‍त सतर्कता बरत रहा है।

इससे पहले सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने भी चेतावनी दी थी कि वैगनर चीफ को खिड़की से भी बचकर रहना चाहिए। इस बीच एक अमेरिकी खुफिया एक्‍सपर्ट ने ब्रिटिश अखबार द सन से बातचीत में कहा कि प्रिगोझिन बेलारूस की राजधानी मिंस्‍क के एक बिना खिड़की वाले होटल में रुका हुआ है। इससे पहले बेलारूस के तानाशाह एलेक्‍जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर चीफ और रूस के राष्‍ट्रपति के बीच समझौता कराकर तख्‍तापलट की कोशिश को रोक दिया था। डील के तहत प्रिगोझिन अब बेलारूस पहुंच गया है।

पुतिन के व‍िरोधियों की खिड़की से गिरकर मौत

यही नहीं तख्‍तापलट के दौरान रूस के 15 सैनिकों की हत्‍या करने वाले वैगनर के लड़ाकुओं को यह विकल्‍प दिया गया है कि वे या तो बेलारूस चले जाएं या फिर रूसी सेना में शामिल हो जाएं या फिर घर चले जाएं। उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं चलेगा। इससे पहले पुतिन ने वैगनर चीफ को देशद्रोही करार दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पुतिन के कई पूर्व विरोधियों की खिड़की से गिरकर मौत हो चुकी है जिसे रूस ने महज हादसा करार दिया है।

प्रिगोझिन की लोकेशन के बारे में सवाल पूछे जाने पर अमेरिका की सीनेट की खुफिया समिति के चेयरमैन सीनेटर मार्क वाल्‍कर ने कहा कि वैगनर चीफ एक ऐसे होटल में रुका है जहां पर कोई खिड़की नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यह दर्शाता है कि प्रिगोझिन इस समय क्‍या सोच रहा है। उन्‍होंने कहा कि रूस में पिछले डेढ़ साल में ऐसे कई लोग थे जो पुतिन के विरोधी थे और उनकी पांचवें, छठवें या सातवें फ्लोर की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। इस बीच रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय में कई लोग इस बात से नाराज हैं कि पुतिन ने तख्‍तापलट का आरोप वैगनर चीफ से क्‍यों हटा लिया। रूसी अधिकारी मांग कर रहे हैं कि वैगनर चीफ के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.