W, W, W, W, W... जीत के लिए चाहिए थे सिर्फ 4 रन, फिर धड़ाधड़ गिरे 5 गेंदों में 5 विकेट

Updated on 27-02-2023 07:11 PM
होबार्ट: क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। अब ऑस्ट्रेलिया में हुए इस मैच को ही देख लीजिए। टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में जीज के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए थे। हर को लग रहा था कि यह टीम जीत जाएगी, लेकिन अचानक 5 गेंदों में 5 विकेट गिरे और टीम हार गई। यह सब हुआ ऑस्ट्रेलिया की महिला घरेलू लीग के फाइनल मुकाबले में, जहां साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया की टीमें आमने-सामने थीं।


मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रन चाहिए थे। हालांकि, तस्मानिया की टीम ने अनोखा कारनामा करते हुए बचे हुए पांच विकेट झटक कर मैच अपने नाम कर लिया। तस्मानिया ने 50 ओवर के इस मैच को डकवर्थ-लुईस मेथड से एक रन से जीता। साराह कोयटे (4/30) ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। कोयटे ने इस दौरान एक रन आउट में भी योगदान दिया।
    आखिरी गेंद पर साउथ ऑस्ट्रेलिया को तीन रन चाहिए थे लेकिन टीम एक रन ही बना सकी। नाटकीयता से भरे आखिरी ओवर में कोयटे ने पहली गेंद पर एनी ओ'नील को बोल्ड किया। इसके दो गेंद के बाद साउथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेम्मा बार्स्बी स्टंप आउट हो गईं। साउथ ऑस्ट्रेलिया को अब तीन गेंद में तीन रन चाहिए थे और कोयटे ने अमांडा-जेड वेलिंगटन को फॉलो-थ्रू में स्टंप पर गेंद मारकर रन आउट कर दिया। उन्होंने इसके बाद एला विल्सन को भी आउट किया।
    साराह कोयटे को मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी लाजवाब बॉलिंग और फील्डिंग का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई उनके प्रदर्शन की दिल खोलकर तारीफ कर रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.