दूसरे चरण में मप्र की छह लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक होशंगाबाद में 32 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Updated on 26-04-2024 12:51 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मप्र की 29 में से 06 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि द्वितीय चरण में शामिल प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रदेश में 28.15% मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 32.40 प्रतिशत हुआ। यहां के पिपरिया विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 35.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सतना लोकसभा क्षेत्र में 30.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सबसे कम 24.46 प्रतिशत मतदान रीवा में रहा है। रीवा संसदीय क्षेत्र में आने वाले किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मतदान 30 प्रतिशत तक नहीं पहुंचा है।। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सभी छह लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में भी शुरुआती चार घंटे में लगभग 28 प्रतिशत ही मतदान रहा था। 31% पुरुष और 25.87 प्रतिशत महिलाओं ने अब तक मतदान किया है। दमोह लोकसभा के अंतर्गत आने वाले रहली विधानसभा में सबसे कम 21.11% मतदान रहा है।

मतदान से पहले माक पोल

मप्र निर्वाचन आयोग के सीईओ अनुपम राजन ने बताया कि आज सुबह दूसरे चरण के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सबसे पहले माक पोल की कार्रवाई की गई। माकपोल के दौरान 51 बैलेट यूनिट, 70 कंट्रोल यूनिट और 88 वीवीपैट बदले गए। वहीं, मतदान के दौरान 14 बैलेंस यूनिट, 12 कंट्रोल यूनिट और 22 वीवीपैट बदले गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.