मतदान करने वालों को रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स और दवाई की दुकानों पर मिलेगी विशेष छूट

Updated on 17-11-2023 02:25 PM
 जबलपुर। मतदाता को अपनी बाईं तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान लगाना होगा। मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के पहले यह करना होगा। ताकि मतदान केन्द्र छोड़ने तक स्याही को सूखने और एक सुस्पष्ट अमिट चिन्ह बनने के लिए समय मिले। अमिट स्याही लगाने के पहले मतदान अधिकारियों द्वारा मतदाता की बाईं तर्जनी का निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि मतदाता स्याही लगाने से इंकार करता है तो उसे मतदान करने नहीं दिया जाएगा।

मतदाताओं को दवाई दुकानों पर छूट

विधानसभा चुनाव में जिले में सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाने जबलपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने वोट डाल चुके मतदाताओं को दवा दुकानों से दवाई खरीदने पर 16 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है। जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी दवा दुकानों से दवाई खरीदने पर 16 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। एसोसिएशन के सचिव डॉ चंद्रेश जैन ने बताया कि दवाई खरीदने पर दी जाने वाली यह छूट 17 नवंबर को प्रत्येक दवा दुकान पर पहले पांच मतदाताओं को दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक नई पहल की है। इसमें शहर में स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंट में मतदाताओं को खाद्य सामग्री में दस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। उन्हें वोट देने के दौरान उनकी अंगुली में लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। वहीं महिला मतदाता, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह छूट 15 प्रतिशत तक होगी। वोटिंग के पश्चात मूवी देखने जाने वालों को भी मल्टीप्लेक्स एवं सिनेमाघरों में प्रोत्साहन दिए जाने की योजना बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.