
मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट के अपडेशन का काम चल रहा है। 8 दिसंबर तक आवेदन लिए गए और अब उनकी जांच की जा रही है। राजधानी में नाम जोड़ने-घटाने और करेक्शन के लिए एक लाख 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए, तो प्रदेशभर में यह आंकड़ा 27 लाख के पार है। जांच के बाद 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
प्रदेश में 9 नवंबर से वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम शुरू हुआ था, जो 30 दिन तक चला। इस दौरान वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने या करेक्शन के लिए लोगों ने आवेदन किए। पहली बार 17 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं के भी आवेदन लिए गए, ताकि 18 वर्ष उम्र होते ही उनके नाम भी जोड़ लिए गए।
प्रदेश में इतने आवेदन आए
अब यह चल रही प्रोसेस