मतदान करो और जीतो डायमंड रिंग, बाइक समेत कई आकर्षक इनाम, प्रशासन की अपील पर व्यापारियों ने निकाली स्कीम

Updated on 19-04-2024 11:53 AM

भोपाल। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापारियों के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। जिसमें जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने एवं स्वीप गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रतिनिधियों को सात मई को मतदान करने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सभी अपने-अपने स्तर पर अपने संस्थान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने, डिस्काउंट कूपन, आफर एवं गिफ्ट्स प्रदान करने का प्रयास करें, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पहले मतदाता को स्पेशल बैज दिया जाएगा। मार्केट एसोसिएशन से विशिष्ट कार्य करने वाली संस्था को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर लकी ड्रा के माध्यम से मतदाताओं को इनाम दिए जाएंगे। जिसमें हर बूथ पर तीन इनाम निश्चित निकलेंगे, जिसमें पहला लकी ड्रा 10 बजे होगा, दूसरा लकी ड्रा दोपहर दो बजे और तीसरा शाम छह बजे होगा।


मतदाताओं को प्रोत्साहित करने व्यापारी देंगे आकर्षक गिफ्ट

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज से संबंध 92 व्यापारिक संगठन मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। सात मई के बाद एक भव्य समारोह में बंपर इनाम का ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें लैपटाप, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माउस, लंच बाक्स, हाट प्लेट, सफारी सूट लेंथ, कैप, टी शर्ट, मोबाइल फ़ोन , मोटर साइकिल, स्कूटी सहित कई बड़े इनाम लकी ड्रा में निकाले जाएंगे।टिंबर मर्चेंट व्यवसाय संघ की ओर से 25 हजार रुपये कीमत की डाइनिंग टेबल एवं कपड़ा व्यापारी संघ बैरागढ़ की तरफ से सफारी सूट तथा डायमंड रिंग की घोषणा की।

डिस्काउंट आफर भी

आइटी इलेक्ट्रानिक मार्केट संघ के अध्यक्ष ललित जैन ने एक हजार माउस तथा एक लैपटाप देने की घोषणा की है। इसी प्रकार लायंस क्लब के द्वारा 25 केंद्र में शरबत पिलाई जाने की घोषणा की है। लायंस क्लब बैरागढ़ के द्वारा 10 हजार पोस्ट तथा दो गैस के चूल्हे स्पांसर किए हैं ।इसके साथ ही राकेश जैन अनुपम अध्यक्ष भोपाल स्वीट एंड नमकीन के द्वारा सात मई को मिष्ठान खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आर डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा भी बर्तनों पर 10 प्रतिशत की छूट बैरागढ़ में प्राप्त होगी। इसी प्रकार दवा व्यापारी संघ के द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप सात तारीख को मतदान करने पर किया जाएगा। महाराणा प्रताप व्यापारी महासंघ की तरफ से 50 दीवार घड़ी स्पांसर की गई है।

मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने जिला प्रशासन ने शहर के व्यापारियों के साथ मिलकर की अभिनव पहल। मार्केट एसोसिएशन के साथ कलेक्ट्रेट में हुई बैठक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.