वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने फंड जुटाने को दी मंजूरी:कंपनी इक्विटी और डेट के जरिए 45,000 करोड़ रुपए का फंड जुटाएगी

Updated on 28-02-2024 01:35 PM

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) के बोर्ड ने इक्विटी और डेट के माध्यम से 45,000 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने मंगलवार (27 फरवरी) को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा कि VI इक्विटी या इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स के कॉम्बिनेशन से 20,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके अलावा कंपनी बाकी फंड डेट के जरिए जुटाएगी और प्रमोटर भी इस प्रपोज्ड इक्विटी रेजिंग में हिस्सा लेंगे।

कंपनी 2 अप्रैल 2024 को शेयरहोल्डर्स की मीटिंग बुलाएगी
कंपनी ने कहा कि वह 2 अप्रैल 2024 को अपने शेयरहोल्डर्स की मीटिंग बुलाएगी। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद कंपनी को आने वाली तिमाही में इक्विटी फंड जुटाने की उम्मीद है।

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि वह इक्विटी फंड जुटाने के बाद डेट फंडिंग के लिए अपने लेंडर्स के साथ बातचीत जारी रखेगी। इक्विटी और डेट के कॉम्बिनेशन के माध्यम से कंपनी ने लगभग 45,000 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बनाया है।

फंडरेजिंग से वोडाफोन को 5G नेटवर्क रोलआउट में मदद मिलेगी​​​​
फंडरेजिंग से वोडाफोन आइडिया को 4G कवरेज, 5G नेटवर्क रोलआउट और कैपेसिटी एक्सपेंशन के विस्तार के लिए इन्वेस्ट करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि ये निवेश कंपनी को अपनी कॉम्पिटेटिव पोजिशनिंग में सुधार करने और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने में भी सक्षम बनाएगा।

बोर्ड ने मैनेजमेंट को फंड जुटाने के लिए बैंकरों और सलाहकारों सहित विभिन्न मध्यस्थों को नियुक्त करने के लिए भी अधिकृत किया है। फंड जुटाने के प्लान की खबरों से पहले वोडाफोन आइडिया का शेयर मंगलवार को 4.45% की गिरावट के साथ 16.10 रुपए पर बंद हुआ।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर ने एक साल में दिया 136% रिटर्न
हालांकि, वोडाफोन-आइडिया के शेयर ने बीते एक महीने में अपने निवेशकों को करीब 10% और पिछले छह महीने में 78.89% का रिटर्न दिया है। वहीं बीते एक साल में कंपनी ने 136.76% का रिटर्न दिया है।

वोडाफोन आइडिया, आदित्य बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन ग्रुप के बीच पार्टनरशिप है। कंपनी 2G, 3G और 4G प्लेटफॉर्म पर पैन इंडिया वॉयस और डेटा सर्विसेज प्रोवाइड करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.