विश्व सिंधी सेवा संगम 18 को करेगा 9 रत्नों का सम्मान

Updated on 17-09-2022 05:08 PM
विश्व सिंधी सेवा संगम 18 सितंबर को जहां सिंधी समाज के 9 रत्नों का सम्मान करेगा वहीं मैक कॉलेज में तीन सत्रों में जिसमें युवाओं के सुदृढ़ भविष्य के लिए, भाषा संस्कृति के विकास, राजनीति में योगदान, संवैधानिक सेवाओं की ओर आवश्यक कदम, कला, साहित्य, शिक्षा, सनातनी धर्म, व्यापार आदि में योगदान विषय पर समाज के वरिष्ठजन अपने अनुभव साझा करेंगे।

विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा राहुल खूबचंदानी, अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अमित जीवन, कार्यक्रम संरक्षक राधा राजपाल, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष किरण ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे बजे तीन सत्रों में आए अतिथि युवाओं को अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में सिंधी समाज के इकलौते इंदौर के सांसद शंकर लालवानी राजनीति में योगदान विषय पर अपना अनुभव साझा करेंगे। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी रवि टेकचंदानी युवाओं में सुदृड़ भविष्य के लिए भाषा संस्कृति के विकास पर अपनी बात रखेंगे। संगठन के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर राजू मनवानी संवैधानिक सेवाओं की ओर आवश्यक कदम पर युवाओं को बारीकी से जानकारी देंगे। इसके अलावा अनेक बुद्धिजीवी शिक्षा और इंटेलेक्चुअल पर्सनालिटी पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शदाणी दरबार के 9वें पीठाधीश संतश्री युधिष्ठरलाल जी करेंगे।

राहुल ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे चरण में विश्व सिंधी सेवा संगम की युवा टीम के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम चरण में सिंधी समाज के 9 रत्नों के साथ ही सिंधी समाज के ही विभिन्न संस्थानों के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.