विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा एक भी पैसा

Updated on 05-12-2024 04:45 PM
नई दिल्ली: सुपरमार्केट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा। मार्केट रेगुलेटर सेबी के समक्ष दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार कंपनी का आईपीओ 13 दिसंबर को बंद होगा और एंकर निवेशक 10 दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। इस आईपीओ में कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं किया जाएगा और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी की प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। उसके पास कंपनी में 96.55% हिस्सेदारी है।विशाल मेगा मार्ट के 30 जून 2024 तक समूचे भारत में 626 सक्रिय स्टोर थे। साथ ही इसकी एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट है। चूंकि यह आईपीओ पूरी तरह ओएफएस है, इसलिए कंपनी को इसे कोई फंड नहीं मिलेगा और पूरा पैसा शेयरहोल्डर को मिलेगा। Redseer की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश का रिटेल मार्केट 2023 में 68-72 लाख करोड़ रुपये का था और 2028 तक इसके 104-112 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। सालाना इसके 9 फीसदी से बढ़ने का अनुमान है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, Intensive Fiscal Services, जेफरीज इंडिया, जेपी मोर्गन इंडिया, मोर्गन स्टैनली इंडिया को इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.