गिल कर रहे रनों की बरसात फिर भी खुश नहीं वीरेंद्र सहवाग, जानें क्या है वजह?

Updated on 08-05-2023 07:58 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का 51वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। यह मैच होम टीम गुजरात ने आसानी के साथ जीत लिया। उन्होंने लखनऊ को इस मुकाबले में 56 रन की करारी शिकस्त दी। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला भी इस मैच में जमकर बोला। उन्होंने एलएसजी के गेंदबाजों का जमकर तेल निकाला।
अपने पहले आईपीएल शतक से 6 रन से चूके गिल
स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने 184 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से 7 बड़े छक्के और 2 चौके देखने को मिले। गिल ने अंत तक बल्लेबाजी की और लखनऊ के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। हालांकि वह इसके बावजूद अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। लेकिन उनकी बल्लेबाजी सातवें आसमान पर रही। गिल इस समय में अपनी रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग उनकी करेंट फॉर्म से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि गिल को और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए।गिल की फॉर्म से खुश नहीं सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले क्रिकबज पर शुभमन गिल की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'शुभमन गिल के 10 मैचों में 375 रन नहीं 550 करीब रन होने चाहिए थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए सब फॉर्मेट खेले हैं और कई बड़े स्कोर भी बनाए हैं। गिल को अपनी फॉर्म का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। आईपीएल का यह सीजन खत्म होने तक गिल के 600-700 रन होने चाहिए।' हालांकि सहवाग का यह बयान मैच से पहले का था। गिल की उन्हें 94 रन की दमदार पारी देखकर थोड़ी तसल्ली तो मिली होगी।

ऐसा रहा है अब तक आईपीएल 2023 में शुभमन का प्रदर्शन

24 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों में 143 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बनाए हैं। गिल के नाम आईपीएल 2023 में 4 अर्धशतक भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.