विराट कोहली की सेमीफाइनल पारी के बचाव में उतरे वीरेंद्र सहवाग

Updated on 14-11-2022 05:51 PM

आईसीसी टी2स0 वर्ल्ड कप 2022 चैंपियन इंग्लैंड के लिए फाइनल मैच में बेन स्टोक्स ने 49 गेंद पर नॉटआउट 52 रन बनाए। स्टोक्स की पारी धीमी रही और ऐसे में एक समय इंग्लैंड पर हार का खतरा भी मंडराने लगा था। हालांकि स्टोक्स अंत तक क्रीज पर टिके रहे और इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाकर ही मैदान से लौटे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए थे, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब विराट के सपोर्ट में आए हैं।


सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, 'सेमीफाइनल में विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए और लोग इसके बारे में बात कर रहे थे। विराट कोहली ने वह पारी दबाव में खेली थी और उस समय परिस्थिति के हिसाब से खेले थे। अगर बेन स्टोक्स ने 49 गेंद पर नॉटआउट 52 रन पहली पारी में बनाए होते, तो लोग इसकी भी आलोचना करते।' मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 13 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना पाया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शान मसूद ने बनाए। मसूद ने 28 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। सैम करन ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं आदिल राशिद ने चार ओवर में 22 रन खर्चकर दो विकेट निकाले। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.