IND vs SA के आज के मुकाबले में विराट नहीं खेलेंगे ,23 अक्टूबर को मैदान में दिखेंगे

Updated on 04-10-2022 05:47 PM

मुंबई
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा,'' उन्हें (कोहली) अंतिम टी20 मैच से आराम दिया गया है।'' दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी।

पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। तब उनको विश्राम दिए जाने पर सवाल उठे थे क्योंकि उस समय वह अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे।

कोहली ने इसके बाद स्वीकार किया था कि विश्राम के दौरान उन्होंने बल्ले को छुआ तक नहीं। विश्राम के बाद हालांकि कोहली ने बहुत अच्छी वापसी की तथा एशिया कप में कुछ उम्दा पारियां खेली। इस बीच उन्होंने लगभग तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया। दीपक हुड्डा के चोटिल होने के कारण टीम में लिए गए श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।एशिया कप से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच तक कोहली ने 10 पारियों में 404 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 141.75 रहा। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया। 

 

विराट कोहली की पिछली 6 पारियां (टी-20)
•    49* बनाम साउथ अफ्रीका
•    3 बनाम साउथ अफ्रीका
•    63 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    11 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    2 बनाम ऑस्ट्रेलिया
•    122* बनाम अफगानिस्तान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.