टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का जलवा

Updated on 28-10-2022 06:01 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय रन मशीन विराट कोहली का बल्ला खूब आग उगल रहा है। सुपर-12 में अभी तक खेले दो मुकाबलों में किंग कोहली को अभी तक कोई आउट नहीं कर पाया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद जादुई पारी खेली थी, वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने नॉट आउट रहते हुए 62 रन बनाए थे। इन दो पारियों के दम पर कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप 5 में पहुंच गए हैं। कोहली के बल्ले से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 144 रन निकले हैं। कोहली के अलावा सुपर-12 के लिए सीधा क्वालीफाई करने वाली टीमों में कोई भी बल्लेबाज अभी तक टॉप 10 में भी नहीं पहुंचा है।


टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के कुसल मेंडिस 176 रनों के साथ टॉप पर हैं। अभी तक खेले 5 मुकाबलों में उनके बल्ले से 44 की औसत से रन निकले हैं। उनके पीछे नीदरलैंड्स के मैक्स ओडॉड (153), जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (145) क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।


इस सूची में चौथा नाम विराट कोहली का है जिन्होंने एक बार भी आउट हुए बिना 148.45 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। वहीं कोहली और कुसल मेंडिस अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 2 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी है। टॉप 5 में आखिरी नाम श्रीलंका के ही पथुम निसानका का है जिनके नाम अभी तक 137 रन दर्ज है। विराट कोहली के अलावा टॉप 5 में अन्य सभी खिलाड़ियों ने 4 या उससे अधिक मैच खेले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.