पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, ICC के एक्शन पर कह दी ये बात

Updated on 02-02-2026 05:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध था। उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान ने आनन-फानन में यह फैसला तो ले लिया है। हालांकि उनको इसके अंजाम का अभी आइडिया भी नहीं है। पीसीबी अगर अपने इस फैसले को नहीं बदलता है तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान

राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'बहुत अनफॉर्चुनेट है और यह बड़ा ही अजीब फैसला है पाकिस्तान का। अभी तक उन्होंने रिएक्ट नहीं किया था। पहले बांग्लादेश के सपोर्ट में उन्होंने वोट किया कि बांग्लादेश को भारत में नहीं आना चाहिए, नहीं खेलना चाहिए। अब उन्होंने खुद भी बैकआउट करने की बात की है। यह बहुत अनफॉर्चुनेट है। इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा पाकिस्तान को, पाकिस्तान की आवाम को, जोकि देखना चाहते हैं भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने प्लेयर्स को। उनके प्लयेर्स के लिए उनकी सारी पब्लिक के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। मुझे लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा सोचेगा इस बात पर।'उन्होंने आगे कहा, 'देखिए, क्रिकेट में भारत बहुत ऊपर है पाकिस्तान से। यह पॉलिटिकल फैसला है। उन्हें सोचना चाहिए कि अगर आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो पीसीबी का बड़ा नुकसान हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह दोबारा सोचेंगे अपने इस डिसीजन के बारे में।'

सलमान आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर क्या कहा?

पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका या प्लेयर्स का फैसला नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पीसीबी चीफ या सरकार कहेगी, वे वही करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.