पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले विराट कोहली ने की स्पेशल मास्कर पहनकर ट्रेनिंग

Updated on 03-09-2022 05:35 PM
एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज में अपने दो मैच जीतकर भारत सुपर 4 में प्रवेश कर चुका है। यहां टीम इंडिया की पहली भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 4 सितंबर को होगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले विराट कोहली स्पेल अंदाज में ट्रेनिंग करते हुए नजर आए। कोहली एशिया कप में एक महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने चयनकर्ताओं से आराम मांगा था। एशिया कप में वापसी के बाद कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रन चेज के दौरान 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

पाकिस्तान के खिलाफ 4 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'हाई एल्टीट्यूड मास्क' के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह मास्क फेफड़ों की क्षमता का विस्तार और सुधार करने में मदद करता है। इससे स्टेमिना में भी सुधार आता है। यूएई की झुलसाती गर्मी के बीच यह ट्रेनिंग कोहली को मैदान पर अन्य खिलाड़ियों से अधिक तरोताजा रखने में मदद करेगी।

विराट कोहली ने यह ट्रेनिंग अपना नेट सेशल खत्म करने के बाद की। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में यह ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपनी टाइमिंग पर खुद ध्यान दे रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.