चीते की फुर्ती से विराट कोहली ने मारा झपट्टा, एक हाथ से लपके बवाल कैच को देख झूम उठे जडेजा

Updated on 28-07-2023 03:05 PM
बारबाडोस: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने सिर्फ 23 ओवर की टिक पाए और पूरी टीम 114 रन के स्कोर ढेर हो गई। इस दौरान गेंदबाजी के अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग भी शानदार रही है। खास तौर से विराट कोहली ने पारी के 18वें ओवर में जो एक कैच पकड़ा वह काबिले तारीफ थी।

दरअसल पारी का 18वां ओवर करने आए रविंद्र ने चौथी गेंद पर बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड को इस तरह चकमा दिया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। शेफर्ड इससे पहले कुछ समझ पाते कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लेते हुए दूसरे स्लिप में खड़े विराट कोहली की तरफ चली। हालांकि कोहली के लिए कैच बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने अपनी दाईं ओर झुक कर डाइव लगाते कैच लपक लिया।

विराट कोहली ने जिस फुर्ती के साथ को लपका उसकी खूब तारीफ हो रही और सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट कोहली ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। फील्डिंग में शायद ही कभी ऐसा देखने को मिलता है कि उनसे गेंद मिस होती है फिर कैच छूटता है।

छा गए भारतीय गेंदबाज

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव यादव और रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को पानी पिला दिया। इन दोनों की फिरकी के कैरेबियाई गेंदबाज लट्टू की तरह नाचते नजर आए। कुलदीप यादव ने सिर्फ तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 6 रन देकर 4 विकेट लिए।

वहीं रविंद्र जडेजा ने 6 ओवर में तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर के खाते में भी एक-एक विकेट आया। सिर्फ उमरान मलिक ही ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें सफलता नहीं मिली पाई।

भारत ने 5 विकेट से जीता मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि टीम इंडिया को सिर्फ 115 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बैटिंग ऑर्डर में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर जैसे बल्लेबाजों को प्रमोट किया जो कि सस्ते मेंं पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा भी बैटिंग के लिए 7वें नंबर आए।

भारत के लिए सबसे अधिक ईशान किशान ने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 19, रविंद्र जडेजा ने 16 और रोहित शर्मा ने 12 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.