यशस्वी के साथ क्रीज पर टिके विराट कोहली, 162 रनों की हुई टीम इंडिया की बढ़त

Updated on 14-07-2023 03:05 PM
रोजो: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी की थी। ऐसे में वेस्टइंडीज पहली पारी में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे। इसके बाद भारत ने पहले दिन के स्टंप होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाए। अब आज मैच का दूसरा दिन शुरू हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आ गए हैं।

ऐसा रहा दूसरे सेशन का हाल
दूसरे सेशन में भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने अपना-अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद रोहित 103 रन बनाकर आउट भी हो गए। उनको अलिक अथांजे ने चलता किया। इसके बाद 6 रन के स्कोर पर जोमेल वरिकन ने शुभमन गिल को चलता किया।

टेस्ट में रोहित शर्मा का 10वां शतक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट में अपना 10वां शतक पूरा किया है। रोहित 220 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया है। वह 103 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं।

यशस्वी जायसवाल का शतक

यशस्वी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 215 गेंद में शतक पूरा किया है। यशस्वी भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने भारत के बाहर डेब्यू करते हुए शतक लगाया है।

लंच के बाद खेल हुआ शुरू
दूसरे दिन लंच के बाद का खेल अब शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल एक बार फिर पिच पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी अपने शतक के नजदीक बड़ रहे हैं।

दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम का कहर
दूसरे दिन का लंच हो गया है। भारतीय टीम के ओपनर्स रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने इस सेशन में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस समय भारत, वेस्टइंडीज से 4 रन पीछे है। टीम इंडिया का स्कोर लंच तक बिना किसी नुकसान के 146 रन है। जायसवाल 62 तो रोहित 68 पर खेल रहे हैं।


रोहित और जायसवाल का अर्धशतक पूरा
भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों ओपनर ने पारी का शानदार आगाज किया है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा समेत यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक ठोका है। जायसवाल 55 तो रोहित 50 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।

दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन अब शुरू हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। जायसवाल 40 रन पर नाबाद खेल रहे हैं तो रोहित 30 रन पर।

स्टंप तक भारत के 80 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 80 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 30 जबकि डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। अनुभवी केमार रोच ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन लिए लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रनों पर सिमटी
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 150 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट भी पूरे किए। अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी तीन विकेट अपने नाम किए जबकि शार्दुल और सिराज के खाते में एक-एक विकेट आया।

बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक एलिक अथनाजे ने 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके।

अश्विन के 700 विकेट पूरे
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अल्जारी जोसेफ को आउट करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए। भारत के लिए अब वह सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

वेस्टइंडीज के 100 रन हुए पूरे
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने जैसे तैसे 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं टीम इंडिया ने कुल 5 विकेट झटके हैं।


वेस्टइंडीज को 5वां विकेट गिर

वेस्टइंडीज के पांचवें विकेट का पतन हो चुका है। इस दौरान मेजबान टीम ने सिर्फ 76 ही बनाए हैं। टीम इंडिया को जोशुआ डि सिल्वा के रूप में 5वीं सफलता हासिल हुई है।

पहले सेशन का खेल हुआ समाप्त

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक अपना शिकंजा कस लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने पहले सेशनल में सिर्फ 68 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया है।

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI:
 क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, जेसन होल्डर, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), रहकीम कॉर्नवेल, अल्जारी जोसेफ, केमार रेमाच, जोमेल वॉरिकोन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.