विराट कोहली ने शेयर की धोनी संग तस्वीर, उनकी इन इमोजी के मतलब तो समझिए

Updated on 18-04-2023 08:49 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलफ मैच के बाद एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह और महेंद्र सिंह धोनी हैं। ऐसा नहीं है कि कोहली ने पहली बार धोनी की तस्वीर शेयर की है, लेकिन इस बार उन्होंने तस्वीर के साथ कुछ इमोजी शेयर की, जिससे खास मेसेज देने की कोशिश की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में विराट की टीम को 8 रनों से हार मिली। इसके बाद वह और धोनी न केवल गले मिले, बल्कि लंबे समय तक बात भी करते दिखे। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें 2 हार्ट बने हैं। एक रेड जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए है, जबकि एक येलो हार्ट है। यह चेन्नई के लिए है।

कोहली ने दोनों हार्ट को प्लस करते हुए बराबर का निशान बनाते हुए भारत का झंडा और एमएस धोनी का नाम लिखा। उल्लेखनीय है कि मैच में दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए विराट पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई में सोमवार को खेले गए इस मैच में आठ रन से जीत दर्ज की थी। आईपीएल के बयान में कहा गया कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत नियमों का उल्लंघन किया है।

बयान में हालांकि विस्तार से नहीं बताया गया है कि कोहली पर किस घटना के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने पर अति उत्साह में जश्न मनाया था और संभवत: इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए थे जिससे चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
 23 June 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों से एतिहासिक टूर्नामेंट बनता जा रहा है। पहली बार 48 टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर साथ आईं। जिससे मुकाबलों का रोमांच और…
 23 June 2026
नई दिल्ली: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज…
 23 June 2026
लंदन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है।अनकैप्ड…
 22 June 2026
मैंन्चस्टर: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑलराउंडर राधा यादव निशाने पर आ…
 22 June 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 253 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट…
 22 June 2026
नई दिल्ली: 21 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात देने के बाद अफ्रीका की चुनौती…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान…
Advt.