विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर भी परेशान थे, बेन स्टोक्स से पहले अंपायर्स कॉल पर ये दिग्गज भी भड़क चुके

Updated on 20-02-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: क्रिेकेट का खेल सिर्फ बैट और बल्ले से नहीं खेला जाता बल्कि इसमें साइंस भी जुड़ा होता है। आउट, नॉटआउट का फैसला अब पूरी तरह अंपायर के पास न होकर साइंटिफिक तरीकों से भी होता है, जिसमें डीआरएस जैसी टेक्निक शामिल है। इसी को लेकर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भी बवाल देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रन की रिकॉर्ड हार मिली तो विपक्षी कप्तान बेन स्टोक्स ने इशारों ही इशारों में इसके पीछे अंपायर्स कॉल का हाथ बता दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली के जसप्रीत बुमराह की गेंद पर LBW आउट होने के फैसले पर नाराज दिखे। स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मैच के बाद अंपायर के डीआरएस फैसले के बारे में मैच रैफरी जेफ क्रो से भी बात की। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी या कप्तान ने जब अंपायर्स कॉल को लेकर कप्तानों ने नारागी जाहिर की है।

​विराट ने जताई थी नाराजगी
साल 2021 में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अंपायर्स कॉल को लेकर नाराजगी जताई थी और अपनी टीम के खिलाफ गए फैसले को गलत बताया था। तब भी इस तकनीक को लेकर बड़ी बहस छिड़ी थी। तब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तकनीक का समर्थन करते हुए समझाया था कि जब डीआरएस में बॉल विकेट को हिट करता दिखाया जाता है तो यह विकेट को हिट नहीं कर रहा होता है। वह सिर्फ एक अनुमान होता है। इसलिए इसमें संदेह का लाभ बल्लेबाज को मिलना चाहिए। लेकिन अब राजकोट टेस्ट के बाद उन्होंने कहा कि यदि गेंद विकेट को हिट कर रही है तो वह हिट कर ही रही है। इसमें दो राय नहीं होनी चाहिए।

महान सचिन भी नहीं संतुष्ट​
सचिन ने अपने एक वीडियो में कहा था, मैं डीआरएस के रूल से संतुष्ट नहीं हूं। एक बार जब मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंच जाता है तो फिर मैदानी अंपायर के फैसले का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। जब आप बोल्ड होते हैं तो यह मायने नहीं रखता कि गेंद स्टंप को 10 पर्सेंट हिट कर रही है या 15 या फिर 70 पर्सेंट। चाहे गेंद सिर्फ बेल को छूते हुए क्यों ना निकली हो और अंपायर ने उसे नॉट आउट दिया है तो थर्ड अंपायर को उस फैसले को बदल देना चाहिए। यह उलझन पैदा करने वाला है और गेंदबाजों के साथ न्यायपूर्ण भी नहीं है।

​मिस्बाह भी फैसले से खफा थे
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 2023 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद अंपायर्स कॉल पर जमकर निशाना साधा था। पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी थी, हारिस राउफ ने तबरेज शम्सी को फंसाया और एलबीडब्ल्यू की अपील को ऑन-फील्ड अंपायर ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने डीआरएस लिया, लेकिन 'अंपायर्स कॉल' के आधार पर शम्सी बच गए और दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा था, 'अंपायर्स कॉल एक बड़ा मुद्दा है, जिसे सुलझाने की जरूरत है। अगर इससे पता चलता है कि यह आउट है और अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया है, तो इसे आउट दिया जाना चाहिए। अगर आपको अंपायर के फैसले के साथ रहना है, तो फिर पॉइंट ही क्या है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.