विराट कोहली पारिवारिक कारणों से भारत लौटे मैच से पहले वापस साउथ अफ्रीका जा सकते हैं

Updated on 23-12-2023 01:46 PM

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली पारिवारिक कारणों से साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं। BCCI के एक सूत्र ने शुक्रवार को PTI को बताया, कोहली 26 दिसंबर से सेंचूरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका लौट सकते हैं।

वहीं ऋतुराज गायकवाड दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन बताया गया है कि चोट के कारण गायकवाड को बाहर किया गया है।

गायकवाड की रिंग फिंगर में फ्रैक्चर
सूत्र के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड रिंग फिंगर फ्रैक्चर होने के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय गायकवाड की उंगली चोटिल हो गई थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे ईशान
गायकवाड से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विकेटकीपर ईशान किशन ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने पर्सनल कारणों के चलते BCCI से भारत में रहने की परमिशन मांगी, जिसे BCCI ने अप्रूव कर लिया।

ईशान की जगह अब केएस भरत स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। स्क्वॉड में भरत के अलावा केएल राहुल दूसरे विकेटकीपर हैं। ईशान से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंजरी के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

शमी फिटनेस टेस्ट क्लियर नहीं कर पाने के कारण बाहर हुए
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें एंकल इंजरी है और वर्ल्ड कप के बाद से ही उनका इलाज जारी है। टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड के सभी खिलाड़ी 15 दिसंबर को साउथ अफ्रीका पहुंचे, इनमें शमी शामिल नहीं थे। वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके, इसलिए उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है।

शमी की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बाकी 2 पेसर्स रहेंगे। अगर पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही तो शार्दूल ठाकुर भी चौथे पेसर हो सकते हैं।

टेस्ट सीरीज में 2 मैच खेलेगा भारत
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका टूर पर गई है। भारत और साउथ अफ्रीका बीच टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। टी-20 सीरीज १-१ से ड्रॉ रही थी और वनडे सीरीज भारतीय टीम 2-1 से अपने नाम की थी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक 2024 में होगा।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.