विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Updated on 10-01-2026 12:47 PM
वडोदरा: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। 11 जनवरी को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी वडोदरा पहुंच चुके हैं। सीरीज से पहले खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। मैदान पर मेहनत करने के साथ ही विराट कोहली मौज मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वडोदरा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

विराट ने अर्शदीप को कॉपी किया

अभ्यास के दौरान विराट कोहली अपने ही रंग में नजर आए। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक कर रहे थे, हाई-फाइव दे रहे थे और हंसी-मजाक कर रहे थे। इस दौरान वह टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नकल करते नजर आए। विराट अर्शदीप के दौड़ने की नकल उतार रहे थे। यह देखकर सभी खिलाड़ियों की हंसी निकल गई। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है।

दमदार फॉर्म में चल रहे विराट

विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में वह खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद फिफ्टी लगाई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। वह करीब 16 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे। दिल्ली के लिए विराट ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.