रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है विराट कोहली की नजरें

Updated on 26-09-2022 06:24 PM

एशिया कप 2022 से लय में लौटने वाले विराट कोहली एक बार फिर टी20 किंग बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। किंग कोहली जब आउट ऑफ फॉर्म थे तब रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल ने उन्हें ओवरटेक कर लिया था, मगर अब एक बार फिर वह रंग में लौट आए हैं। कोहली जल्द ही टी20 किंग की गद्दी अपने नाम करना चाहेंगे।

विराट कोहली ने एशिया कप में 92 की औसत से 276 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज में उनके बल्ले से 76 रन निकले। इसी के साथ विराट कोहली के T20I क्रिकेट में 3660 रन हो गए हैं और वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्म से मात्र 34 रन पीछे हैं।

कोहली ने 107T20I मैचों में 50.83 की औसत से यह रन बनाए हैं, वहीं इस दौरान उनके नाम 33 अर्धशतक और 1 शतक दर्ज है। वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो उन्होंने 139 मैचों में 32.40 की औसत से 3694 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से एक-दो मैच छोड़कर पिछले कुछ समय से बड़ी पारी नहीं निकली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में दोनों भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 3694
विराट कोहली- 3660
मार्टिन गप्टिल- 3497
पॉल स्टर्लिंग- 3011    
बाबर आजम- 2939 

फॉर्म में लौटने के बाद विराट कोहली ने कहा  'एशिया कप के जरिए जब से मैं वापस आया हूं तब से बल्लेबाजी इंज्वॉय कर रहा हूं। मैं प्रैक्टिस सेशन भी इंज्वॉय कर रहा हूं, आज मैं टीम से 30 मिनट पर पहुंच गया था और लंबा नेट सेशन लिया। मैं अपनी प्रक्रिया को आनंद ले रहा हूं, अपनी फिटनेस पर फिर से मेहनत कर रहा हूं। मैं जिम जाने और प्रैक्टिस करने के लिए उत्साहित रहता हूं। पिछले मुकाबले में मैंने बड़ा स्कोर नहीं बनाया, मगर मैंने दो जरूरी चौके लगाए थे तो मैं अपने योगदान से खुश हूं। मैं निराश नहीं हो रहा कि मैं हर बार बड़े रन नहीं बना पा रहा। मैं अपने स्पेस में रहने की कोशिश कर रहा हूं।'
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.