खराब फॉर्म के बीच एक और मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली, 3 टेस्ट में बनाए हैं सिर्फ 111 रन

Updated on 04-03-2023 07:22 PM
उज्जैन: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शांत है। जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तूफानी पारियां खेलकर विराट ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिये थे। लेकिन इस सीरीज में अभी तक वह अपने नाम के अनुरुप नहीं खेल पाए हैं। इंदौर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। दिल्ली टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे

इंदौर टेस्ट 3 दिन में ही खत्म होने के बाद विराट कोहली महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी थीं। विराट और अनुष्का ने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर की आरती में पहुंचे। इस दौरान विराट धोती, त्रिपुंड और रुद्राक्ष पहनकर ध्यान लगाते दिखे। अनुष्का भी साड़ी में आई थीं। उन्होंने जाने से पहले जय महाकाल के नारे भी लगाए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार मंदिर और आश्रम जा रहे हैं। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे। वहां दोनों ने भंडारे का भी आयोजन करवाया था। उससे पहले विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। इसके अलावा यह कपल वृंदावन भी गया था।

अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट

10 मार्च से अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। उस मैच में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह पक्की हो जाएगी। विराट से पहले केएल राहुल और अक्षर पटेल भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी इंदौर में हुआ था। उससे पहले सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भी इस मंदिर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.