Virat Kohli ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Updated on 30-10-2022 07:12 PM

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रनमशीन विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ करियर की अपनी बेस्ट पारी खेलने के बाद विराट ने गुरुवार काे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी जमकर हल्ला बोला।

पूर्व कप्तान ने मुकाबले में 44 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट अब T20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने इस मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। विराट के अब टी20 वर्ल्ड कप में 989 रन हो गए हैं। उन्होंने 21 पारियों की 89.90 की औसत से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक जमाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में कोहली अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गेल 965 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का पांच पारियों में यह चौथा अर्धशतक है। वह इस मैदान पर इससे पहले 85, 40, 61* और 50 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी विराट ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। T20 WC में विराट के अब 12 अर्धशतक हो गए हैं जबकि गेल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 9-9 फिफ्टी हैं।

विराट की दमदार पारी के दम पर भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया है। कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 51 और रोहित शर्मा ने 53 रन का स्कोर बनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.