बेन स्टोक्स के फैन हुए विराट कोहली, एशेज की पारी देख ट्वीट कर कह डाली बड़ी बात

Updated on 03-07-2023 07:49 PM
लंदन: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 43 रनों से हार मिली। चौथी पारी में इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह हासिल नहीं कर पाई। इंग्लैंड के लिए खेल अंतिम कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। स्टोक्स ने 155 रनों की जबरदस्त पारी खेली। स्टोक्स की इस पारी के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उनके फैन हो गए।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टोक्स की इस पारी को देखकर ट्वीट कर लिखा, 'मैंने मजाक में बेन स्टोक्स को मेरे खिलाफ खेला सबसे कंपटीटिव प्लेयर नहीं कहा था। स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया।'
स्टोक्स ने 21 गेंद में पूरा किया शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। खेल के अंतिम दिन स्टोक्स के बेन डकेट बल्लेबाजी के लिए उतरे। पहले सेशन में डकेट स्टोक्स का अच्छा साथ दिया और दोनों मिलकर पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे लेकिन इस बीच डकेट आउट हो गए। यहां तक तो मैच में इंग्लैंड की टीम बनी हुई थी लेकिन जॉनी बेयरस्टो के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट के बाद मामला हाथ निकलता नजर आने लगा।

हालांकि स्टोक्स कहां हार मानने वाले थे। बेयरस्टो के आउट होने के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ बैजबॉल क्रिकेट का असली रूप दिखाया। क्योंकि इसके बाद बेयरस्टो ने सिर्फ 21 के अंदर अपना शतक पूरा कर लिया।

दरअसल जब बेयरस्टो रन आउट हुए तो स्टोक्स 126 गेंद का सामना कर 62 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने ऐसा गियर बदला कि ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मच गई। स्टोक्स अकेले दम पर मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूर ले जाते हुए दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने 38 रन सिर्फ 21 गेंद में कूट किए। शतक पूरा करने तक उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के भी लगाए।

शतक पूरा करने के बाद स्टोक्स नहीं रुके। उनका साथ रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने सिर्फ एक छोर को संभालने का काम किया। इस दौरान स्टोक्स ने लगातार तेजी से रन बनाते रहे। एक समय ऐसा लगा कि वह अकेले इंग्लैंड को जिता देंगे लेकिन 155 रन के स्कोर पर वह जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.