सबसे खराब वनडे फॉर्म में विराट:अय्यर बने 2022 के टॉप ODI स्कोरर

Updated on 08-12-2022 06:31 PM
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म में हैं। 34 साल के इस बल्लेबाज ने इस साल 18.90 के औसत से 189 रन बनाए हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ पिछली 2 पारियों में दहाई तक ही नहीं पहुंच सके। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने 5 रन बनाए। इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बने। इनमें विराट कोहली की पारी के अलावा नंबर-8 बैटर का हाईएस्ट स्कोर, साल के टॉप रन स्कोरर जैसे 5 रिकॉर्ड्स शामिल हैं। सभी के बारे में हम इस खबर में जानेंगे।

18.90 के औसत से रन बना रहे कोहली
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 5 रन पर आउट हो गए। पहले वनडे में वह 9 रन ही बना सके थे। इस साल के 10 वनडे में उन्होंने महज 18.90 के औसत से रन बनाए। वह 2 फिफ्टी ही जड़ सके। 5 पारियों में तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 2008 में उनका औसत 31.80 का था। इसी साल उन्होंने डेब्यू किया था। तब 5 मैचों में वह 2 फिफ्टी ही जड़ सके थे।

2008 के बाद विराट ने 2015 में 36.64 के औसत से रन बना सके। लेकिन, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और एक फिफ्टी लगाई थी। इसके अलावा किसी भी साल में उनका औसत 43 से कम नहीं रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि विराट अपने वनडे करियर में डेब्यू के बाद से सबसे खराब दौर में हैं। 2020 और 2021 के वनडे में विराट एक भी सेंचुरी नहीं लगा सके थे। लेकिन 2020 में खेले 9 मैचों में उन्होंने 47.88 के औसत से रन बनाए थे, इनमें 5 फिफ्टी शामिल हैं। 2021 में उन्होंने 3 ही मैच खेले। इनमें भी उन्होंने 43 के औसत से रन बनाए और 2 फिफ्टी जड़ दीं।

मेहदी-महमूदुल्लाह की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने 7वें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। 19 ओवर में 69 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश टीम को दोनों ने ही संभाला। उन्होंने 7वें विकेट के लिए 165 बॉल पर 148 रन की पार्टनरशिप की। यह बांग्लादेश की भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

दोनों से पहले अनामुल हक और मुश्फिकुर रहीम ने 2014 में तीसरे विकेट के लिए 133 रन की पार्टनरशिप की थी। बांग्लादेश के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज ने की है। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल 174 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.