विराट ने पहले यशस्वी की तारीफ में पढ़े कसीदे, फिर क्यों डिलीट किया, जानिए पूरा मामला

Updated on 12-05-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कमाल ही कर दिया। विध्वंसक अंदाज में नाबाद 98 रन ठोकते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लक्ष्य थोड़ा छोटा रह गया वर्ना यह युवा बल्लेबाज एक और शतक जड़ देता। उनकी बैटिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। जब उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की तो क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके।

विराट कोहली ने यशस्वी की जारीफ में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मैंने आज तक जो भी खास बैटिंग देखी उनमें यह शामिल है। क्या बल्लेबाज है...। हालांकि, हैरानी तब हुई जब उन्होंने कुछ ही देर में इसे डिलीट कर दिया। यहां एक और हैरानी वाली बात यह हुई कि उन्होंने इसी को फिर से पोस्ट किया। हर कोई सोच रहा था कि एक ही बात तो उन्होंने लिखी थी तो पहली वाली पोस्ट को हटाया क्यों?

दरअसल, जो पहली पोस्ट थी उसमें जियो सिनेमा और टाटा आईपीएल का लोगो जा रहा था, लेकिन जो दूसरी पोस्ट थी उसमें मेसेज तो पुराना था, लेकिन जियो सिनेमा और टाटा आईपीएल वाला हिस्सा हटा दिया गया था। दरअसल, कोहली स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसलिए उन्होंने पहली पोस्ट को हटाया। खैर, इससे पहले बैंगलोर और राजस्थान के बीच मुकाबले में विराट कोहली युवा यशस्वी से काफी देर तक बात करते नजर आए थे।

मैच के बाद यशस्वी ने भी कोहली से बातचीत के बारे में बताया था कि उनके सुझाव ने काफी मदद की। दूसरी ओ, यशस्वी इस धांसू पारी के दम पर उनके 575 रन हो गए हैं, जबकि उनसे आगे फाफ डु प्लेसिस के 576 रन हैं। इस दौरान यशस्वी का स्ट्राइकरेट 167.15 है, जो फाफ डु प्लेसिस के 157.81 से काफी बेहतर है। कोलकाता को हराने के बाद पिछले सीजन की रनरअप राजस्थान पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसकी पूरी कोशिश होगी कि वह प्लेऑफ में जगह पक्की करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.