कोरोना पाबंदियों के चलते चीन में आईफोन प्लांट में हिंसा:गार्ड्स-वर्कर्स भिड़े; कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर नाराज

Updated on 24-11-2022 04:20 PM


चीन के आईफोन प्लांट में कड़ी कोरोना पाबंदियों को लेकर हिंसा शुरू हो गई है। झेंग्झौ में आईफोन बनाने वाले फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी के प्लांट में सैकड़ों कर्मचारी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं।


ब्लूमबर्ग ने भी उन्हें मिले फोटोज और वीडियोज के आधार पर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना के चलते प्लांट में एक महीने से कड़ी पाबंदियां हैं। कर्मचारी खाने, दवा और सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


गार्ड्स ने वर्कर को लात से पीटा

ऐसे ही एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ वर्कर्स सफेद रंग के कपड़े पहने गार्ड से भिड़ गए। एक अन्य वीडियो में गार्ड जमीन पर लेटे एक वर्कर को लातों से पीटते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान फाइट-फाइट के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में भीड़ बैरिकेड्स को पार कर आगे बढ़ गई और पुलिस कार को घेरकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए वाहन को हिलाना शुरू कर दिया।


वर्कर्स ने प्लांट मैनेजर से कहा- हमें मौत के मुंह में भेज रहे

एक अन्य वीडियो में नाराज वर्कर्स ने कॉन्फ्रेंस रूम में मैनेजर को घेर लिया। वो अपने कोविड टेस्ट पर सवाल उठा रहे थे। एक वर्कर ने कहा, 'मैं इस जगह को लेकर डरा हुआ हूं, हम सभी अब कोविड पॉजिटिव हो सकते हैं।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'आप हमें मौत के मुंह में भेज रहे हैं।' चश्मदीदों के मुताबिक, पेमेंट न होने और संक्रमण फैलने की आशंकाओं को लेकर ये विरोध शुरू हुआ है। कई वर्कर इसमें घायल हो गए हैं।


2 लाख से ज्यादा वर्क फोर्स, ज्यादातर आइसोलेशन में हैं

इस आईफोन सिटी में 2 लाख से ज्यादा की वर्कफोर्स है। इनमें से ज्यादातर को आइसोलेशन में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन्हें लंबे समय से बेहद साधारण खाना मिल रहा है और दवाओं के लिए भी दूसरों पर निर्भर है। ऐसे में कई लोग पिछले महीने प्लांट से भाग गए। फॉक्सकॉन और स्थानीय सरकार ने अब नए कर्मचारियों को बुलाने के लिए ज्यादा मजदूरी और अच्छी वर्क कंडीशन का वादा किया है।


वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव से भी निराश

चीन की टेक रिपोर्टर वियोला झोउ ने कहा, वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव से भी निराश हैं। उन्हें दो महीने काम करने के लिए 6,000 युआन बोनस देने का वादा किया गया था, लेकिन अब मैनेजमेंट ने कहा कि वर्कर्स को मार्च तक रहना होगा। अगर उन्हें कोविड हो जाता हैं और आइसोलेट कर दिया जाता है तो पैसा नहीं मिलेगा।


उन्होंने ये भी कहा कि वर्कर्स को आलू और गोभी से बना खाना दिया जाता है। कुड़े को भी हॉल में ही जमा किया जा रहा है। वहीं असेंबली लाइन में कोविड और नॉन कोविड पेशेंट को एक साथ मिला देने की भी बात सामने आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.