चीनी महिलाओं पर जुल्म बढ़ा हर 7 सेकंड में एक महिला से हो रही घरेलू हिंसा

Updated on 08-09-2022 06:54 PM

चीन में महिला अधिकारों, समानता और न्याय के दावे की पोल खुल गई है। हॉन्गकॉन्ग में स्थित ऑल चाइना वूमन फेडरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में हर 7 सेकंड में महिलाओं से घरेलू हिंसा का एक मामला होता है। जबकि महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में सजा की दर मात्र 11% है।

#MeeToo के 400 मामलों को किया गया सेंसर
हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के मीडिया स्टडीज के प्रो. किंग वा फू का कहना है कि चीन में महिला उत्पीड़न के मामलों को सोशल मीडिया पर सेंसर किया जाता है।

प्रो. किंग के मुताबिक, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने इसके लिए विशेष विंग बनाई हुई है। पिछले दो सालों के दौरान #मी टू के लगभग 400 चर्चित मामलों को सेंसर किया गया। चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर आईपी एड्रेस से सरकार विरोधी आवाज उठाने वालों पर सख्ती होती है।

  • महिला एक्टिविस्ट जियाझुआन से यौन उत्पीड़न के आरोपी टीवी एंकर जियानझी को कोर्ट ने बरी कर दिया। एक्टिविस्ट के पक्ष में मीटू कैंपेन चले थे।
  • चीन की मशहूर टेनिस प्लेयर पेंग शुई ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। फिर वे अचानक लापता हो गई थी।

महिलाएं घरेलू कामकाज निपटाएं: राष्ट्रपति जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में नसीहत दी है कि महिलाएं घरेलू कामकाज निपटाएं। इसके साथ ही महिलाओं को पुरानी परंपरा अपनानी चाहिए। देश में घटती आबादी से निपटने के लिए महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करें। जबकि, जिनपिंग का दावा है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार महिलाओं को बराबरी का दर्जा देती है।

सोशल मीडिया के 1000 से ज्यादा अकाउंट बंद किए
बतौर राष्ट्रपति अगले महीने इलेक्शन को देखते हुए जिनपिंग ने महिला उत्पीड़न के मामलों को दबाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते इसी माह सोशल मीडिया पर लगभग एक हजार से ज्यादा अकांउट बंद किए गए हैं। लगभग 50 हजार से अधिक अकाउंट पर सरकार विरोधी कमेंट्स को हटाया गया है।

सरकारी टीवी पर मामलों को फर्जी बताया जाता है
चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी पर अकसर महिलाओं से यौन उत्पीड़न के मामलों को फर्जी बताया जाता है। शिनचियांग में हाल में एक महिला के यौन उत्पीड़न की घटना पर पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन टीवी पर इसे साधारण मारपीट की घटना बताया। यौन उत्पीड़न को खारिज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.