बांग्लादेश में फिर हिंसा, 50 घायल:होमगार्ड अंसार ग्रुप ने सचिवालय घेरा, स्टूडेंट बचाने आए

Updated on 26-08-2024 03:23 PM

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा हुई। रविवार देर रात होमगार्ड (अंसार ग्रुप) और स्टूडेंट के बीच झड़प हो गई। द डेली स्टार के मुताबिक झड़प में 50 लोग घायल हुए हैं। दरअसल अंसार ग्रुप पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था। अंसार ग्रुप एक पारामिलिट्री फोर्स है। अंसार ग्रुप की मांग है कि उनकी नौकरियों को स्थायी किया जाए।

अंसार ग्रुप के कई सदस्य सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया। किसी भी सरकारी अधिकारी को बाहर आने नहीं दिया। अंतरिम सरकार में मंत्री नाहिद इस्लाम और स्टूडेंट संगठन के कुछ सदस्य भी अंदर कैद हो गए। उन्होंने फेसबुक के जरिए सैकड़ों छात्रों से सचिवालय आने की अपील की।

जब भारी संख्या में छात्र सचिवालय की ओर बढ़े तो वहां पहले से मौजूद अंसार ग्रुप के मेंबर्स से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सेना को तैनात किया गया है।

अंसार ग्रुप ने फेंके पत्थर, फिर शुरू हुई झड़प
स्टूडेंट्स का आरोप है कि अंसार ग्रुप बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। इससे पहले दिन में अंसार ग्रुप ने अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के आश्वासन के बाद अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। हालांकि, तनाव अभी भी बना हुआ है, क्योंकि छात्रों ने अंसार बल पर समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है।

छात्र संगठन के नेता और अंतरिम सरकार में मंत्री नाहिद इस्लाम ने अंसार ग्रुप के प्रदर्शन को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हसीना की पार्टी के छात्र विंग के नेता की भारत भागते समय मौत
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी की छात्र विंग के नेता रहे इशाक अली खान पन्ना की शनिवार को मौत हो गई। बांग्ला अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक वे बांग्लादेश से भारत भागने की कोशिश कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सीमापार कर मेघालय पहुंच गए थे। उन्हें शिलांग में एक पहाड़ी से फिसलने के बाद दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भागने के दौरान पन्ना के साथ अवामी लीग के 2 और नेता भी थे।

बांग्ला अखबार प्रोथोम अलो ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शनिवार सुबह करीब चार बजे वह तमाबिल सीमा से होते हुए मेघालय में घुस चुके थे। इसी दौरान भारत के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उनका पीछा किया, उन्हें पकड़ने के लिए गोलियां भी चलाईं। इसके बाद उन्हें अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई।

हसीना के देश छोड़ने के बाद छिपे हुए थे
पन्ना, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में कहीं छिपे हुए थे। बाद में वह भारत भागने के लिए सिलहट चले गए। सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। बांग्ला अखबारों के मुताबिक बांग्लादेश पुलिस और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) ने अभी तक पन्ना के मौत की पुष्टि नहीं की है।

बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से उनकी पार्टी अवामी लीग के कई नेता छिप गए हैं। कई नेता देश छोड़कर भागने की कोशिश में पकड़े भी गए हैं। इससे पहले शनिवार देर रात हसीना सरकार में कपड़ा और जूट मंत्री रहे गुलाम दस्तगीर गाजी को गिरफ्तार किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.