रेलवे में नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, RPF मौके पर ही लगाएगी जुर्माना

Updated on 14-07-2026 11:54 AM

रायपुर। रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी। नए प्रावधानों के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकृत अधिकारी मौके पर ही जुर्माना (स्पॉट पेनल्टी) लगा सकेंगे। यदि आरोपी जुर्माना भर देता है तो मामला वहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि भुगतान से इनकार करने पर उसे सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

अब तक ऐसे मामलों में लंबी कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। प्रस्तावित संशोधन के बाद रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और छोटे-मोटे उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

हालांकि इस संशोधन के तहत RPF को नई वैधानिक पुलिस शक्तियां नहीं दी जा रही हैं। बदलाव केवल स्पॉट पेनल्टी और कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

इन मामलों में लगेगी स्पॉट पेनल्टी

प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार RPF के ASI और उससे वरिष्ठ अधिकारी निम्न मामलों में मौके पर ही जुर्माना लगा सकेंगे—

दूसरे व्यक्ति के नाम के टिकट पर यात्रा करना।

बिना लाइसेंस हॉकिंग (फेरी लगाना)।

रेलवे परिसर में भीख मांगना।

नशे की हालत में हंगामा या अभद्र व्यवहार करना।

महिला आरक्षित कोच में अनधिकृत प्रवेश।

बिना अनुमति रेलवे परिसर में प्रवेश करना।

रेलवे परिसर में गलत पार्किंग या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन।

प्रतिबंधित सामान रेलवे परिसर में लाना (संबंधित प्रावधानों के अनुसार)।

RPF की भूमिका होगी अधिक प्रभावी

अब तक RPF की भूमिका नियम तोड़ने वालों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कराने तक सीमित रहती थी। संशोधन लागू होने के बाद अधिकृत अधिकारी मौके पर ही आर्थिक दंड की कार्रवाई कर सकेंगे, जिससे ट्रेनों और स्टेशनों पर अनुशासन बनाए रखने में तेजी आने की उम्मीद है।

नई पुलिस शक्तियां नहीं मिलीं

रेलवे अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के बावजूद RPF को नई जांच या व्यापक गिरफ्तारी की पुलिस शक्तियां नहीं दी गई हैं। यह बदलाव केवल अधिनियम के तहत होने वाले उल्लंघनों पर स्पॉट पेनल्टी वसूलने और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने तक सीमित है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.