18 फरवरी से शुरु होगा विक्रमोत्सव-2023

Updated on 27-12-2022 10:00 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में विक्रमोत्सव 2023 के लिए प्रारंभ तैयारियों को तय समय पर पूरा किया जाए। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन आने वाले राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इस नाते विक्रमोत्सव में की जाने वाली गतिविधियों को जनाकर्षण का केन्द्र बनाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विक्रमोत्सव की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है 18 फरवरी से 22 मार्च 2023 की अवधि में उज्जैन में विक्रमोत्सव होना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2022 में उज्जैन में शिव दीपावली पर लाखों दीपक अर्पित किए गए, उज्जैन के नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विक्रमोत्सव के प्रथम दिवस दीप अर्पित करने का कार्यक्रम वृहद और गरिमामय होना चाहिए। के लिए प्रयास किए जाएँ, जिससे कार्यक्रम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर वर्चुअली सम्मिलित हुई। अपर मुख्य सचिव श्री शैलेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन, संस्कृति संचालक श्री अदिति कुमार त्रिपाठी, संचालक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्री श्रीराम तिवारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विक्रमोत्सव 2023 की प्रमुख गतिविधियाँ

विक्रमोत्सव में महाशिवरात्रि से वर्ष प्रतिपदा तक भक्ति गायन, प्रदर्शिनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला, भजन मंडलियों की स्पर्धा, फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन, कवि सम्मेलन, प्रकाशन लोकार्पण, विभिन्न देशों के दलों द्वारा रामायण और महाभारत के प्रसंगों की प्रस्तुतियों के अलावा “वृहत्तर भारत में संस्कृति साहित्य और पुरातत्व” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा पर प्रख्यात पार्श्व गायिकाएँ अपने संगीत दलों के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। विक्रमोत्सव के दौरान विक्रम पंचांग और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। शासन के विभिन्न विभाग, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, विक्रम विश्वविद्यालय, महार्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय, सांदिपनि वेद विद्यालय, अवंतिका विश्वविद्यालय, आचार्य वाराहमिहिर वेधशाला सहित अन्य सामाजिक संगठन गतिविधियों में सहयोग करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.