विक्रम भट्ट ने दर्ज करवाया क्रिमिनल केस, अपने एक्‍स पार्टनर पर लगाया धोखाधड़ी, मानहानि का संगीन आरोप

Updated on 25-05-2023 09:40 PM
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने अपने एक्‍स बिजनस पार्टनर्स के ख‍िलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और मानहानि के आरोपों के तहत केस दर्ज करवाया है। अंबोली पुलिस थाने में विक्रम भट्ट ने सतीश रामस्वरूप पंचारिया, करिश्मा भूपेंद्र रतनशी, विक्रांत परवेज आनंद और अमर ठक्कर का नाम लेते आपराधिक शिकायत दर्ज की है।

Vikram Bhatt के वकील रिजवान सिद्दीकी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'शिकायत में चार लोगों को धोखाधड़ी के गंभीर संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध, पैसों की आपराधिक हेराफेरी, भरोसा तोड़ने का आपराधिक उल्लंघन, जालसाजी और मानहानि के लिए आरोपी बनाया गया है। इसमें वह हिस्सा भी शामिल है, जहां आरोप‍ियों ने अंधेरी कोर्ट में मजिस्ट्रेट को गुमराह करने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। यह सब सीआरपीसी की धारा 156 (3) तहत अपने हिसाब से आदेश पाने के लिए किया।'

मजिस्‍ट्रेट के सामने तथ्‍यों से हेराफेरी के भी आरोप

वकील ने आगे बताया, 'शिकायत से यह लगता है कि आरोप‍ियों ने मजिस्ट्रेट से फैक्‍ट्स को छुपया था। इसके लिए उन्‍होंने अपनी बेबुनियाद शिकायत को मजबूत करने के लिए एक दस्तावेज में तारीख के साथ भी हेराफेरी की।

आपराध‍िक मानहानि का मामला भी दर्ज

वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा, 'मेरे मुवक्किल को इन गैरजरूरी कार्रवाइयों का खामियाजा भुगतना पड़ा, इसलिए वह न केवल माननीय हाई कोर्ट के सामने इसे खारिज करने के लिए आवेदन दायर करेंगे, बल्कि साथ-साथ दूसरे दीवानी और आपराधिक कार्यवाही भी करेंगे। इसमें अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने एक निजी आपराधिक मानहानि का मामला भी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.