जन-समृद्धि के लिए निकाली जा रही विकास यात्राएँ: राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 16-02-2023 05:20 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा लोगों के जीवन को चौहान के निर्देश पर विकास यात्राओं से आमजन को विकास कार्यों की जानकारी और ग्रामीणों को शासन की जन-हितैषी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। विकास यात्राओं का उद्देश्य हर व्यक्ति को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना है। राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए "लाड़ली बहना योजना" की सौगात देने जा रही है।

राज्यमंत्री श्री परमार ने आज 11 वें दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विकासखंड के ग्राम नरोला हीरापुर में विकास यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने तिरंगा ध्वज फहराया तथा कन्या-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। इस सत्र में 370 सीएम राइज स्कूल शुरू हो गए हैं और इस वर्ष प्रदेश भर में कुल 9200 सीएम राइज स्कूलों को चिन्हित कर लिया जाएगा। बच्चों के बेहतर मूल्यांकन की दृष्टि से इस सत्र से ही कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा ली जायेगी।

राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम नरोला हीरापुर में विद्यार्थियों से किया संवाद

राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के 11 वें दिन ग्राम नरोला हीरापुर में ग्रामवासियों को राज्य शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 64 लाख 3 हजार की राशि से नरोला हीरापुर के तालाब का सुदृढ़ीकरण होगा।

विकास यात्रा के दौरान ग्रामवासी बेटियों ने "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" विषय पर अपने विचार व्यक्त भी किये।

राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालयीन बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने "मप्र गान" गाकर सुनाया।

राज्य मंत्री श्री परमार ग्राम अख्त्यारपुर में शासकीय एकीकृत स्कूल भी पहुँचे। यहाँ विद्यार्थियों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा की प्रस्तुति दी। आज की विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम नरोला हीरापुर से प्रारंभ होकर ग्राम टपका बसंतपुर होते हुए अख्त्यारपुर और ग्राम लसुडल्या हेजम पहुँची।

राज्य मंत्री श्री परमार शुजालपुर शहर की विकास यात्रा में भी हुए शामिल

राज्य मंत्री श्री परमार ने 11वें दिन की ग्रामीण विकास यात्रा के पूर्व नगर शुजालपुर मंडी के वार्ड 14 एवं वार्ड 15 में शहरी विकास यात्रा का शुभारंभ कर वार्डवासी हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितलाभ का वितरण भी किया। उन्होंने यहाँ नगर के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.