गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचेगी विकास यात्रा-राजनाथ सिंह

Updated on 28-10-2022 05:36 PM

बडगाम
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर फिर से अल्टिमेटम दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंचने के बाद ही हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीओके में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और उसे इसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

   

राजनाथ सिंह ने कहा, 'अभी तो हमने इस इलाके के विकास का आगाज भर किया है। अभी तो हमने उत्तर दिशा में चलना शुरू कर दिया है। हमारी यात्रा तो तब पूरी होगी जब हम 22 फरवरी 1949 को भारतीय संसद में सर्वसम्मत से पारित हुए प्रस्ताव को अमल में लाएंगे और अपने बचे हुए हिस्से जैसे गिलगित और बाल्टिस्तान तक पहुंच जाएंगे तो हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा।’

शौर्य दिवस का आयोजन
भारतीय वायु सेना के आज ही के दिन 1947 में श्रीनगर पहुंचने की घटना की याद में ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया गया है। पाकिस्तान के पीओके में लोगों पर किए गए अत्याचारों पर चेतावनी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

'पाकिस्तान को गुनाहों की कीमत चुकानी होगी'
राजनाथ ने कहा, ‘अक्सर निर्दोष भारतीयों पर अमानवीय घटनाएं होती रहती हैं। इसके लिए पूरी तरह से पाकिस्तान जिम्मेदार है। पीओके के लोगों पर पाकिस्तान जो अत्याचार कर रहा है, आने वाले समय में पाकिस्तान को अपने गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी।' रक्षा मंत्री ने कहा, 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। आतंकवादियों का एकमात्र उद्देश्य भारत को निशाना बनाना है।’

रक्षा मंत्री ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के केंद्र के फैसले से जम्मू कश्मीर में लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर के लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म हो गया।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.