सेवा का संकल्प, विकास की गौरव गाथा लेकर निकाली गई विकास यात्रा

Updated on 27-02-2023 06:01 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आमजन की सेवा का संकल्प और विकास की गौरव गाथा लेकर 5 फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा निकाली गई। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात उप नगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-14 में निकाली गई विकास यात्रा में कही।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के नेतृत्व में वार्ड-14 में सेवा शिव नगर पार्क स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा कुरैशी मोहल्ला, गुदड़ी, नूरगंज पानी की टंकी, सेवा नगर वाटर लाइन, करारा होते हुए गुरुद्वारा में समाप्त हुई। ऊर्जा मंत्री ने आमजन से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराया। उन्होंने सेवा नगर स्थित कब्रिस्तान में विद्युत पोल एवं टीन शेड लगाए जाने के निर्देश दिए।

लाड़ली बहना योजना में  मिलेंगे महिलाओं को 1-1 हजार रूपये

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों और माताओं की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू कर सभी पात्र महिलाओं को 1-1 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाने का वादा किया है। इसके आवेदन 5 मार्च से शिविर लगा कर भरे जाएंगे। साथ ही वृद्धावस्था एवं कल्याणी पेंशन भी 1000 रूपये कर दी गई है।

एक घंटे में बनवाये मजदूरी कार्ड

विकास यात्रा के दौरान सेवा नगर कुरैशी मोहल्ला निवासी श्री आसिफ खान, मोनू कुरैशी एवं  इश्तियाद मोहम्मद ने कहा कि वे अपने घर का खर्च मेहनत मजदूरी करके चलाते हैं लेकिन उनका आज तक मजदूरी कार्ड नहीं बना है। इस पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने  एक घंटे में मजदूरी कार्ड बनवा कर तीनों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.