विकास यात्रा जन-सामान्य तक पहुँचने का सशक्त माध्यम

Updated on 16-02-2023 05:09 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल मंगलवार को अमरपाटन के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने वहाँ 61 लाख 14 हजार रूपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 28 लाख 83 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा जन-सामान्य तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य केवल अधो-संरचना निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का है। राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाई हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिये लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। योजना के माध्यम से निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह की मदद दी जायेगी। राज्य मंत्री ने सड़क, चबूतरा, सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण

राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान जनपद पंचायत रामनगर के ग्राम टेगना के माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया और बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी हासिल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.