16 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रदेश में मनेगा विकास पर्व: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-07-2023 06:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा। साथ ही जन-सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे। प्रदेश में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास पर्व का उद्देश्य विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास गतिविधियों और सभी शासकीय योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुँचाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने निवास 'समत्व भवन' से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से विकास पर्व की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए। संबंधित मंत्रीगण भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। विकास पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री चौहान बड़वानी एवं धार जिले से करेंगे।

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे। पर्व के दौरान लोकार्पण-भूमि-पूजन के साथ ही जनसेवा यात्रा, जनसंवाद और हितग्राही सम्मेलन भी होंगे।

विभिन्न योजनाओें के हितग्राही सम्मेलन

विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन किये जाएंगे।

विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिये तैयार किये गये पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

स्कूल चलें हम अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में 17 जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलें हम अभियान-2023-24 की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना से अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल गुलाना के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की सभी शालाएं, अभिभावक-शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे। अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के लिए 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व-विद्यार्थियों को भी जोड़ने को कहा।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 20 जुलाई को प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने के कार्यक्रम की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के 78 हजार ऐसे विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीएम राइज विद्यालय के भूमि-पूजन कार्यक्रम के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप की 25 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण होगा।

संत रविदास यात्रा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 25 जुलाई से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयोजन में संत रविदास यात्रा की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण होगी। सागर जिले में 102 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर के निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रविदास यात्रा से जनता को जोड़ने और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए।

वीसी में जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री बी.आर. नायडू, आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री धनराजू एस. और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विकास पर्व के दौरान प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

  •  बीना रिफायनरी का विस्तार और केन-बेतवा लिंक योजना का भूमि-पूजन/शिलान्यास।

  •  7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण।

  •  36 हजार 348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि-पूजन।

  •  83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ।

  •  नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि-भूजन।

  •  राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड रुपए से अधिक की लागत के 1207 कार्यों का भूमि-पूजन।

  •  अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ की राशि के कार्य।

  •  प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश।

  •  10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि-पूजन।

  •  10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि-पूजन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.