पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं विकास मालू की दूसरी वाइफ, दिल्ली पुलिस जारी करेगी नया नोटिस

Updated on 14-03-2023 11:23 PM
दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच अभी जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक्टर की मौत की रात विकास मालू के फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों और करीब 25 से 30 मेहमानों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्डियक अरेस्ट के बाद उनकी (सतीश कौशिक) मौत हुई थी। हम FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और अन्य रिपोर्टों का भी इंतजार कर रहे हैं, जो इस मामले पर और प्रकाश डालेंगे। एक्टर के घरवालों ने किसी पर भी मौत की साजिश का संदेह नहीं जताया है।

जल्द सौंपी जाएगी दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट

सतीश कौशिक (Satish Kaushik Death News) की मौत के मामले में पुलिस ऑफिसर ने कहा कि बल्ड और कुछ दूसरे सेंपल टेस्ट के लिए दिल्ली के रोहिणी की फॉरेंसिंक लैब में भेजे गए हैं। FSL अधिकारी ने कहा, 'खून की जांच से पता चलेगा कि उनके खून में कोई नशीला पदार्थ था या नहीं, जबकि किसी पदार्थ की मौजूदगी की जांच के लिए पेट की जांच भी की जाएगी। रिपोर्ट जल्द ही दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी।'

विकास मालू की वाइफ को जारी किया गया था नोटिस

इससे पहले सोमवार को विकास मालू की दूसरी वाइफ ने कहा कि वो तब तक जांच में सहयोग नहीं करेंगी, जब तक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, जिस पर उन्होंने मामले में 'संदिग्ध भूमिका' होने का आरोप लगाया था, उसे बदल नहीं दिया जाता है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जो नोटिस जारी किया है, उसें लिखा गया है कि 13 मार्च की सुबह 11 बजे घर या सुविधाजनक किसी जगह पर पूछताछ होनी है। इसलिए वो तय समय और तारीख पर मौजूद रहें।'

वकील ने कही ये बात

महिला के वकील राजेंद्र छाबड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि विकास मालू (Vikas Malu) की बीवी जांच अधिकारी की "संदिग्ध" भूमिका से संबंधित इन्वेस्टिगेशन में सहयोग नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, 'इंस्पेक्टर की भूमिका, जिसकी देखरेख में पूरी जांच हो रही है, पहले से ही सवालों के घेरे में है। मेरी क्लाइंट (विकास मालू की पत्नी) इंस्पेक्टर बदलने तक जांच में शामिल नहीं होंगी।'

दोबारा उसी इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई

वकील ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक ईमेल भी भेजा है और उन्हें इंस्पेक्टर की 'संदिग्ध' भूमिका के बारे में भी बताया है। राजेंद्र छाबड़ा ने कहा, 'महिला ने अपने पति विकास मालू के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था और वही इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे थे। उन्हें सबूतों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में जांच से हटा दिया गया था। अब मेरे क्लाइंट की शिकायत के बाद उसी इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है, जोकि हैरान करने वाला है।'

9 मार्च को सतीश कौशिक ने ली थी आखिरी सांस

पुलिस के मुताबिक, सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था। वो किसी से मिलने दिल्ली, एनसीआर गए थे। उन्होंने दोस्तों के साथ होली मनाई और फिर वो रात करीब साढ़े नौ बजे सोने चले गए। रात 12 बजे के करीब उन्हें बैचेनी महसूस हुई। उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और कहा कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद मैनेजर उन्हें गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल लेकर गए, जहां कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिए जाने के बावजूद देर रात 1.43 बजे उनका निधन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.