विहान वर्मा भी छोड़ रहे 'गुम है किसी के प्यार में', कहा- 23 की उम्र में 50 का नहीं बन सकता

Updated on 20-06-2023 09:04 PM
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से 20 साल के लंबे लीप के बाद कई एक्टर्स बाहर निकलेंगे, इनमें विहान वर्मा भी हैं। एक्टर ने सितंबर 2021 में मोहित चव्हाण की भूमिका निभाने के लिए आदिश वैद्य की जगह ली थी। अपने फैसले के बारे में बात करते हुए अब उन्होंने कहा है, 'मैं टाइम लीप के बाद अपना रोल जारी रखने के बारे में नहीं सोच सकता था क्योंकि मेरा किरदार 50 साल का हो गया होता। मैं पहले से ही 23 की उम्र में 30 का किरदार निभा रहा हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछली बार भी काफी अजीब लग रहा था, लेकिन आखिरकार मैंने इसमें एडजस्ट कर लिया। 50 साल बहुत अधिक होगा और मैं इसके साथ शो नहीं कर सकता। साथ ही टाइम लीप के बाद फोकस नए कलाकारों पर होगा। मेकर्स मेरी स्थिति को काफी समझ रहे थे, और मुझे खुशी है कि मेरा बाहर निकलना अच्छे नोट पर रहा।'

'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ रहे विहान वर्मा
विहान कुछ दिनों में अपना शूट पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं एक फेमस शो से बाहर निकलने और अपने को-एक्टर्स के साथ अलग होने से दुखी हूं। हालांकि, मैं नए मौकों को लेकर भी एक्साइटेड हूं जो मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं ब्रेक लेने में विश्वास नहीं रखता हूं और जैसे ही मुझे कुछ अच्छा ऑफर मिलेगा मैं काम पर वापस आ जाऊंगा।'

​'रामायण' के हनुमान Dara Singh की अनसुनी प्रेम कहानी, मुमताज से जुदा होकर बोले थे- बॉलीवुड ने मेरा प्यार छीन लिया

स्नेहा भावसार के साथ जुड़ा नाम

हाल ही में उनका नाम उनकी को-एक्टर स्नेहा भावसार के साथ जोड़ा गया था, जो शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हैं। 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में दोनों ने अफवाह का खंडन किया था। उन्होंने कहा, 'यह थोड़ा अजीब था, खासकर उनके लिए, क्योंकि वह एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं। मैं समझता हूं कि ये सारी बातें हमारे पेशे में आम हैं, लेकिन जब चीजें सीमा से बाहर हो जाएं तो स्थिति को समझकर सब क्लियर कर देना बेहतर होता है। हम दोस्त बने रहेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.