जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी, मानव संग्रहालय में चित्रकला प्रशिक्षण शिविर

Updated on 23-05-2023 06:31 PM
भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 23 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। लिहाजा, आपको हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
धार्मिक अनुष्ठान - टीटी नगर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान। समय - सुबह

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण - अक्षदा सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं संकल्प पब्लिक स्कूल सहयोग से एक से 30 मई तक स्कूल परिसर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला सुबह नौ से 12 बजे तक निरंतर जारी है, जिसमें पांच से 16 साल के बच्चे सहभागिता कर रहे हैं। यहां बाल नाट्य, गायन, कथक नृत्य एवं कन्टेम्परेरी डांस की बारीकियां विशेषज्ञों के माध्यम से बताई जा रही हैं।

प्रदर्शनी - माधवराव सप्रे संग्रहालय में दुर्लभ सामग्रियों जैसे ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी समाचारपत्रों, पोथियों, सिक्कों, डाक टिकटों, लेखनियों तथा प्राचीन ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन 25 मई तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जा सकता है।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत छत्तीसगढ़ी लोक वाद्य 'चिकारा' का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं। 'चिकारा' छत्तीसगढ़ और मप्र के मंडला जिले में उपयोग किया जाना वाला स्वांत: सुखाय लोक वाद्य है। इसे लकड़ी से स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया जाता है।
चित्रकला प्रशिक्षण - मानव संग्रहालय में राजस्थान की उपाड़ चित्रकला पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाथद्वारा के मेवाड़ शैली के पारम्परिक एवं सिद्धहस्त कलाकार योगेश शर्मा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस आठ दिवसीय कार्यक्रम में 12 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

नाट्य प्रशिक्षण - चिल्ड्रंस थिएटर अकादमी एवं अर्घ्य कला समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल प्रतिभागी एवं युवा कलाकारों को नाटक से सम्बन्धित सम्पूर्ण विधियों का प्रशिक्षण पांच जून तक प्रतिदिन दिया जा रहा है। अर्घ्य प्रेक्षागृह गांधी भवन परिसर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें बाल प्रशिक्षुओं का समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक तथा युवा प्रशिक्षुओं का समय शाम 5.30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा।
चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार गंगुबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। आप इसका अवलोकन दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.