पार्टी में असहज होते-होते बचीं विद्या बालन:सामने से गुजरते शख्स के हाथ में फंसी साड़ी

Updated on 13-12-2022 06:25 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ हाल में ही कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो कुछ समय के लिए असहज हो गईं। विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म मेकर गुनीत मोंगा की प्री वेडिंग पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं। विद्या बालन ने इस फंक्शन में रेड कलर की साड़ी पहनी थी।

इस दौरान जब वो पैपराजी के सामने पोज देने के लिए आ रहीं थीं तभी सामने से गुजरते एक शख्स के हाथ में विद्या की साड़ी का पल्लू फंस गया। पल्लू के फंसते ही विद्या की साड़ी का प्लेट खुल गया। ये पूरा मोमेंट कैमरे के सामने कैद हो गया। विद्या के साथ जब यह वाकया हुआ तो उनके साथ उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी साथ थे। हालांकि विद्या ने काफी समझदारी के साथ इस सिचुएशन को हैंडल कर लिया।

सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया मोमेंट

विद्या ने भले ही मुस्कुरा के इस सिचुएशन को संभाल लिया हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह वाकया रास नहीं आया। एक यूजर ने लिखा - 'जानबूझ के खिंचा है पल्लू'

विद्या बालन ने इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है

विद्या बालन बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने अपने करियर में परिणीता, भूल भुलैया, पा, इश्किया, द डर्टी पिक्चर, कहानी और हाल फिलहाल में आई शकुंतला देवी फिल्म में काम किया है। उन्होंने यूटीवी मोशन पिक्चर के मालिक सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। कहानी और द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों ने विद्या को फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम दी थी। 2023 में उनकी प्रतीक गांधी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.