विधि मुखर्जी ने मां इंद्राणी के साथ रहने की CBI कोर्ट में दी अर्जी

Updated on 01-09-2022 05:38 PM
  शीना बोरा हत्या मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोर्ट में याच‍िका दायर की है। याच‍िका में उन्‍होंने अपनी मां के साथ रहने की अनुमति मांगी है। वकील रंजीत सांगले के जर‍िए सीबीआई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है क‍ि अपनी मां के साथ रहने में सक्षम होना, बीमार मां की देखभाल करना किसी भी बच्चे का मौलिक अधिकार है। विधि की इस याच‍िका पर गौर करने के बाद सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट के जज एसपी नाइक निंबालकर ने सीबीआई से जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट अब इस मामले में सात सितंबर को अगली सुनवाई करेगी।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दे दी थी। जमानत की एक शर्त यह थी कि वह मामले में किसी अन्य गवाह से नहीं मिलें। जेल से रिहा होने के बाद इंद्राणी ने प्रेस को बताया कि वह अदालत से अपने मामले में तेजी लाने के लिए कहेंगी ताकि वह अपनी बेटी के साथ फिर से रह सके। दूसरी ओर विधि की याच‍िका में कहा गया है कि वह कई सालों से विदेश में हैं और यूके में अकेली रहती हैं। याच‍िका में आगे कहा गया है कि विधि 10 सितंबर को भारत लौट आएंगी।

मां के साथ रहने का द‍िया तर्क

विधि ने अपने वकील सांगले के जर‍िए कोर्ट को बताया कि वह एक नाबालिग थी जब उनकी मां को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दिन से ही उन्‍हें अपनी मां के साथ और प्यार से वंचित किया गया था। सात साल पहले वह आखिरी बार उनके साथ रही थीं। याच‍िका में कहा गया है कि विधि अब अपनी मां के साथ रहना चाहती हैं और उनसे बातचीत करना चाहती हैं।

इंद्राणी को है कौन सी बीमारी
सीबीआई कोर्ट के सामने कहा गया है कि इंद्राणी सेरेब्रल इस्किमिया से पीड़ित हैं। वह कमजोर हैं और उन्‍हें उचित व्यक्तिगत और चिकित्सा देखभाल की जरूरत है। इसे विधि अपनी क्षमता और समय के अनुसार देना चाहती हैं। याचिका में आगे कहा गया है कि मुंबई में इंद्राणी के अलावा उनका कोई परिवार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.