दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड अब खेलते नहीं दिखेंगे IPL में ,किया रिटायरमेंट का ऐलान

Updated on 16-11-2022 05:58 PM

 मुंबई
 मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. यानि अब पोलार्ड आईपीएल नहीं खेलेंगे.  किरोन पोलार्ड का परफॉर्मेंस हाल के समय में आईपीएल बेहद ही खराब रहा है. पिछले सीजन में पोलार्ड पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. आईपीएल 2022 में पोलार्ड ने 14.40 की औसत के साथ 144 रन बनाए थे. बता दें कि 2010 के ऑक्शन में मुंबई ने पोलार्ड को खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था. उसके बाद से ही पोलार्ड मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे.  बता दें कि इसी साल पोलार्ड ने टी-20 इंटरनेशनल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था.

आईपीएल के लैजेंड खिलाड़ियों में शामिल पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में 189 मैच खेले जिसमें 3412 रन बनाए हैं, आईपीएल में पोलार्ड के नाम 16 अर्धशतक भी शामिल है. 28.67 की औसत के साथ पोलार्ड ने आईपीएल में रन बनाए थे.  पोलार्ड के नाम आईपीएल में 69 विकेट भी दर्ज हैं. 

आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के अवसर पर पोलार्ड ने कहा, 'यह फैसला करना सबसे आसान निर्णय नहीं था क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मैं समझता हूं कि यह अविश्वसनीय फ्रैंचाइजी रही जिसने इतना कुछ हासिल किया है उसे बदलाव की अब जरूरत है और अगर मैं अब इस फ्रेंचाइजी के साथ नहीं रहूंगा'.

 

पोलार्ड ने आगे कहा, '  मैं खुद को MI के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता. एक बार आप MI में आ गए तो आप हमेशा के लिए MI के हो जाते हैं. मैं पिछले 13 सीजन से आईपीएल में सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद गर्व, सम्मानित और धन्य महसूस कर रहा हूं. ईमानदारी से, मैं मुकेश, नीता और आकाश अंबानी के लिए उनके जबरदस्त प्यार, समर्थन और सम्मान के लिए अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करता हूं, जो मैंने हमेशा महसूस किया है और उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है. उसके लिए शुक्रिया. मुझे हमारी पहली मुलाक़ात याद है जब उन्होंने मेरा इस फ्रेंचाइजी में बाहें फैलाकर स्वागत किया था और कहा था, "हम एक परिवार हैं". वे केवल शब्द नहीं थे वो एक जज्बात की तरह मेरे साथ जुड़ गए थे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.