चंद्रमा पर एकदम छोटू सा चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर, नासा ने क्लिक की शानदार फोटो

Updated on 06-09-2023 02:27 PM
फ्लोरिडा: अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा ने भारत के चंद्रयान 3 मिशन पर गए विक्रम लैंडर की एक फोटो क्लिक की है। यह फोटो उस समय की है जब विक्रम ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग कर ली थी। बताया जा रहा है कि नासा ने 27 अगस्‍त को इस फोटोग्राफ को क्लिक किया था जब लैंडर रैंप पर मौजूद था। भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान 3 मिशन लॉन्‍च किया था। इस मिशन की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत पहला देश बन गया जिसने साउथ पोल पर लैंड करने में सफलता हासिल की।

वेबसाइट पर दी जानकारी
यह फोटो नासा के लूनर रीकानिसन्स ऑर्बिटर यानी एलआरओ से क्लिक की गई है। चंद्रमा के सतह से ली गई इस फोटो के बारे में नासा ने अपनी वेबसाइट पर भी लिखा है। नासा ने बताया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। लैंडिंग के चार दिन बाद एलआरओ ने लैंडर का एक तिरछा दृश्य यानी 42 डिग्री स्लीव कोण हासिल किया। लैंडर के चारों ओर का चमकीला वातावरण रॉकेट की लपटों के महीन-दानेदार रीगोलिथ (मिट्टी) की वजह से हुआ है। नासा ने पांच सितंबर को यह फोटोग्राफ शेयर की है।

चांद पर सो गए विक्रम और प्रज्ञान
विक्रम लैंडर के बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर सफल टचडाउन किया और कई अहम जानक‍ारियां जुटाईं। दोनों रोबोटों दो सितंबर को स्‍लीप मोड पर चले गए हैं। चंद्रमा के कुछ स्थानों पर करीब 14 दिनों निरंतर सूरज की रोशनी रहतर है। उसके बाद 14 दिनों तक अंधेरा रहता है। दोनों ने अपने प्राथमिक मिशन पूरे कर लिए हैं। लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उम्मीद है कि उनमें अभी भी कुछ खोज बाकी है। इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर), पर एक पोस्ट में कहा, 'सौर ऊर्जा खत्म होने और बैटरी खत्म होने के बाद विक्रम प्रज्ञान सो गए हैं। 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके जागने की उम्मीद है।'

क्‍या है नासा का LRO
नासा ने बताया है कि एलआरओ को गॉडर्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में ग्रीनबेल्ट, मैरीलैंड में साइंस मिशन डायरेक्‍टोरेट की तरफ से मैनेज किया जाता है। नासा के जिस एलआरओ ने विक्रम लैंडर की फोटो ली है उसे 18 जून 2009 को लॉन्च किया गया था। नासा का कहना है कि एलआरओ ने अपने सात शक्तिशाली उपकरणों के साथ डेटा का एक खजाना इकट्ठा कर लिया है। इससे चंद्रमा के बारे में कई तरह की जानकारियों में एक बड़ा योगदान हुआ है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी एलआरओ का प्रबंधन और संचालन करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.