केएल राहुल पर सवाल उठाने वाले वेंकटेश प्रसाद पाकिस्तान को दे चुके गहरा घाव, आज भी याद आता होगा दर्द

Updated on 20-02-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वेंकटेस केएल राहुल को लेकर सोशल मीडिया पर आकाश चोपड़ा से भिड़ गए। वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल के खराब को लेकर उनकी तिखी आलोचना की है और टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से कहा कि यह उनकी कमजोरी को दर्शाता है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी को लगातार मौके दिए जा रहे हैं जो लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म में हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब वेंकेटस ने अपनी मुखरता दिखाई है।
वेंकटेश प्रसाद हमेशा से अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते रहे हैं। चाहे वह क्रिकेट के मैदान पर हो या उसके बाहर। उनसे जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्तान के आमिर सोहेल के साथ जुड़ा है जब उन्होंने अपने जवाब से पूरे पाकिस्तान को एक झटके में चुप में करा दिया था।
    1996 विश्व कप में दिखा वेंकटेश का जलवा

    यह बात साल 1996 विश्व कप की है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल का मैच था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर खड़ा किया था। बल्लेबाजी में नवजोत सिंह सिद्धू का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 93 रनों की पारी खेली जबकि अजय जडेजा ने 45 रनों का योगदान दिया।
    अब बारी थी टीम इंडिया की गेंदबाजी की। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से आमिर सोहेल कप्तानी कर रहे थे क्योंकि वसीम अकरम चोट के कारण नहीं खेल रहे थे। बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए आमिर सोहेल और सईद अनवर ने मिलकर तूफानी शुरुआत कि और सिर्फ 11 ओवर में ही 84 रन बना डाले। हालांकि इस बीच सईद अनवर आउट होकर वापस लौटे लेकिन आमिर सोहेल दूसरी छोड़ पर डटे हुए थे।
    भारतीय गेंदबाजों के सामने सोहेल को रोकने का कोई उपाय सूझ नहीं रहा था। ऐसे में वेंकटेस प्रसाद गेंदबाजी के लिए आए लेकिन सोहेल रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वेंकटेश प्रसाद जैसे ही अपने ओवर की शुरुआत की सोहेल ने पाइंट की दिशा में चौका जड़कर उन्हें स्लेज करने लगे। सोहेल ने वेंकटेश को इशारा करते हुए कहा कि वह फिर वहीं पर चौका मारेंगे लेकिन अगली ही गेंद पर वेंकटेस ने उन्हें बोल्ड कर दिया। फिर क्या था भारत के इस गेंदबाज ने भी उन्हें वैसे ही इशारा कर वापस पवेलियन को कहा और अपने बदले को पूरा कर लिया।
    आमिर सोहेल के विकेट के साथ ही पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 180 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। यही कारण है कि वेंकटेश प्रसाद जब भी कुछ बोलते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह अंदाज हमेशा याद किया जाता है।

    पाकिस्तान के खिलाफ वेंकटेश प्रसाद का रहा शानदार रिकॉर्ड

    वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को हमेशा परेशान किया है। वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा 43 विकेट पाकिस्तान के खिलाफ ही लिये हैं। 27 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन था और ये भी पाकिस्तान के खिलाफ आया था, वो भी 1999 वनडे वर्ल्ड कप में। पाकिस्तान उनसे मिले इन दर्द को कभी नहीं भूल पाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.