
भोपाल। किसी रेस्टोरेंट का बड़ा नाम हो सकता है, लेकिन वहां जो खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे है उनकी गुणवत्ता और किचन का स्वच्छ माहौल की जवाबदारी नहीं है। ऐसा ही मामला छह नंबर स्टाप स्थित मोमोज रेस्टोरेंट का सामने आया है, जहां नगर निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर पाया कि टायलेट में सब्जियां धोई जा रही थीं। इतना ही नहीं मोमोज के लिए मैदा तैयार करने वाली मशीनों और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री में भी गंदगी मिली। जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर फास्टफूड रेस्तरां संचालक पर 08 हजार रुपये स्पाट फाइन लगाया।