सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए वेदांता को मिल गया नया पार्टनर?

Updated on 13-07-2023 02:40 PM
Vedanta Group: वेदांता समूह को अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए एक नया पार्टनर मिल गया दिखता है। इसका संकेत वेदांता समूह (Vedanta Group) के मुखिया अनिल अग्रवाल ने दी है। उनका कहना है कि वह भारत में सेमीकंडक्टर (Semiconductor)और डिस्प्ले ग्लास (Display Glass) का उत्पादन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टनर्स भी तैयार कर लिए हैं।

कहां से आई यह खबर

यह खबर वेदांता समूह के मुखिया अनिल अग्रवाल ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट में इसका खुलासा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है - मेरा विजन हमारे युवा भारत के सपनों को पूरा करना है। इस चिप में युवा भारत के सपनों की चाबी छुपी है.. हम भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास का उत्पादन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने पार्टनर्स भी तैयार किए हैं। हालांकि उन्होंने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है।

भारत को हब बनाना है

अनिल अग्रवाल इस पोस्ट में आगे लिखते हैं - भारत अपार संभावनाओं और अवसरों की भूमि है। अगर हमें भारत को सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास का हब बनाना है तो हमें कई वेंचर्स की जरूरत होगी। हम इस क्षेत्र में आने और इन्वेस्ट करने के लिए फॉक्सकॉन और पूरी दुनिया का स्वागत करते हैं। हम आत्मनिर्भरता और इलेक्ट्रॉनिक्स के सपने को साकार करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए भारत सरकार के आभारी हैं। ये कदम हमें विकसित देश बनने में मदद करेंगे।

टीम है ताकत

इस पोस्ट में अनिल अग्रवाल अपनी टीम का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, मुझे अपनी टीम पर गर्व है जिसने पिछले डेढ़ साल से उचित लोकेशन चयन करने, इलेक्ट्रॉनिक्स इको सिस्टम को डेवलप करने के लिए बेस्ट एक्सपर्ट्स और कंपनियों को हमारे साथ जोड़ने में बहुत मेहनत की है। मेरे लोग ही मेरी असली ताकत हैं...

सिर्फ भारत के लिए ही नहीं दुनिया भर के लिए होगा प्रोडक्शन

उनका कहना है कि यह इंडिया का टाइम है। हमारे देश को एक और सिलिकॉन वैली बनाने से कोई नहीं रोक सकता। यह हमारे देश के लिए एक टर्निंग प्वाइंट है, जहां हम स्पीड और तत्परता के साथ ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए उत्पादन करेंगे...

पिछले सप्ताह ही आई थी समझौता टूटने की खबर

पिछले सप्ताह ही यह खबर आई थी कि फॉक्सकॉन ने भारत में अपना प्लांट लगाने के इरादे पर ब्रेक लगा दिया है। वह अब गुजरात में सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले उत्पादन संयंत्र को स्थापित करने के लिए वेदांता लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम खड़ा करने के करार से बाहर निकल रही है। इस प्रस्तावित यूनिट में 19.5 अरब डॉलर का निवेश होना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.