वसुधैव कुटुंबकम पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर मैक्रों का किस पर निशाना, समझें इशारा

Updated on 11-09-2023 01:56 PM
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से गले मिलते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ''वसुधैव कुटुम्बकम्।'' इसके आगे उन्होंने अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा में इसका अर्थ भी लिखा है। मैक्रों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। वैश्विक कूटनीति पर निगाह रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी की इस तस्वीर के कई रणनीतिक मायने हैं।


मैक्रों का किस पर निशाना

जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट वेलिना चाकारोवा ने लिखा कि 14 जुलाई को पेरिस में पीएम मोदी के भव्य स्वागत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मजबूत संकेत दिया है। माना जा रहा है कि ''वसुधैव कुटुंबकम्'' का स्लोगन खास तौर पर चीन और रूस के लिए लिखा गया है। पश्चिम की नजर में चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नजरअंजाद करने वाले देश हैं, जिससे दुनिया में संकट पैदा हो रहा है। फ्रांस शुरू से ही यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस का विरोध करता है। वहीं, चीन को लेकर भी फ्रांस के अंदाज तल्ख हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तो आगामी ओलंपिक से रूसी झंडे को हटाने का आदेश भी दिया है।


मैक्रों ने पीएम मोदी से की मुलाकात

जी20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्म के डिजाइन, विकास और निर्माण में साझेदारी के जरिये भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। एक संयुक्त बयान में कहा गया है है कि दोनों नेताओं ने क्षा संबंधी औद्योगिक रूपरेखा को शीघ्र अंतिम रूप देने का भी आह्वान किया। भारत और फ्रांस ने जी20 में अफ्रीकी संघ (एयू) की सदस्यता का स्वागत किया और अफ्रीका की प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए एयू के साथ काम करने का संकल्प लिया।


भारत और फ्रांस में किन मुद्दों पर बनी सहमति

मोदी और मैक्रों ने क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साझा बयान में कहा गया है कि उन्होंने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' यानी 'एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' का संदेश लेकर वैश्विक भलाई के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। संयुक्त बयान में कहा गया है कि डिजिटल, विज्ञान, तकनीकी नवाचार, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहयोग जैसे क्षेत्रों पर जोर देते हुए दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इंडो-फ्रेंच कैंपस के मॉडल पर इन क्षेत्रों में संस्थागत संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.